{"_id":"5848607b4f1c1b2434448dc9","slug":"murder-in-courtship-body-hanged","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम प्रसंग में हत्याकर शव फंदे पर लटकाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेम प्रसंग में हत्याकर शव फंदे पर लटकाया
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Thu, 08 Dec 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
ेत्र के गांव किसौला में मंगलवार रात एक युवक का शव उसके घर के ही बरामदे में लटका मिला। प्रेम प्रसंग के चलते हुई इस हत्या में मृतक युवक के पिता ने छह लोगों के खिलाफ स्याना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
बीती रात किसौला गांव में युवक ऋषभ (20 ) का शव उसके घर के ही बरामदे में लटका हुआ मिला। बताया जाता है कि ऋषभ का गांव की ही एक युवती से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन
उसके द्वारा गाजियाबाद के छपरौला गांव में कमरा लिया गया व युवती को कमरे पर ले जाया गया था। इसको लेकर दोनों पक्षों में तनाव चल रहा था। मृतक के पिता संजय का कहना है कि रात करीब नौ बजे ऋषभ का शव बरामदे में रस्सी से लटका हुआ मिला।
विज्ञापन
आरोप है कि ऋषभ की प्रेमिका के पिता और दो चाचा व तीन परिचितों के साथ मिलकर उसकी हत्या की है। इनमें से चार नामजदों को रात को ही घर से भागते हुए देखा भी गया था। घटना की सूचना पर कोतवाल आरके शर्मा मौके पर पहुंचे व शव को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाया।
ऋषभ के पिता संजय की तहरीर पर स्याना कोतवाली में छह लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराया गया है। कोतवाल आरके शर्मा का कहना है कि हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। प्रेम प्रसंग ही इस घटना का मुख्य कारण है।