फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   murder for dowry

दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या

Sat, 28 Jan 2017 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पहासू
अमर उजाला ब्यूरो, पहासू Updated Sat, 28 Jan 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
murder for dowry
दहेज के लिए बहू को जहर देकर मार डाला
दहेज की खातिर ससुरालियाें ने विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी। यह आरोप मायके वालों ने लगाया है। उधर, मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन



अलीगढ़ के थाना जवां क्षेत्र निवासी प्रमोद पुत्र छोटेलाल ने अपनी बहन प्रीती की शादी पहासू के किला निवासी कुलदीप से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से दहेज की मांग को लेकर ससुराल वाले प्रीती को प्रताड़ित करने लगे। प्रमोद ने बताया कि उसकी बहन प्रीती कई बार घर आकर इसके बारे में बताया भी था।
विज्ञापन


समझाने-बुझाने के बाद भी ससुराल वाले दहेज की मांग पर अड़े रहे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उन लोगों ने बृहस्पतिवार को प्रीती की गला दबाकर हत्या कर दी। प्रमोद ने बताया कि पड़ोसियों की सूचना पर जब वह पहुंचे तो प्रीती का शव पड़ा मिला। प्रमोद ने हत्या का आरोप लगाकर पुलिस में शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ कौशलेंद्र यादव ने बताया कि पीड़ित पक्ष ने प्रीति के पति कुलदीप, ससुर वीर सिंह और सास ओमवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed