फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Muljim of extortion ran from custody, arrested

रंगदारी का मुल्जिम अभिरक्षा से भागा, बाजार में दबोचा

Fri, 29 Jan 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Fri, 29 Jan 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
Muljim of extortion ran from custody, arrested
कोतवाली क्षेत्र में जमानत खारिज होने के बाद एक मुल्जिम न्यायिक अभिरक्षा से फरार हो गया। कोर्ट मोहर्रिर और पुलिस ने पीछा कर उसे बाजार में दबोच लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने कोर्ट मोहर्रिर की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2014 में डिबाई के वरिष्ठ डॉक्टर एसपी सिंह से 10 लाख की रंगदारी मांगने का मामला पुलिस ने दर्ज किया था।

जिसका आरोपी राजेंद्र अरोड़ा (60) पुत्र दिलबाग राय निवासी मोहल्ला शेखान डिबाई को एडीजे अष्टम की कोर्ट ने 22 जनवरी को अंतरिम जमानत दी थी। जिसकी अगली सुनवाई के लिए 29 जनवरी की तारीख नियत की थी।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह 11 बजे राजेंद्र अरोड़ा ने एसीजेएम कोर्ट अनूपशहर में उपस्थित होकर आत्मसमर्पण कर दिया। सुनवाई के दौरान एसीजेएम कोर्ट ने आरोपी की जमानत खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही आरोपी की जमानत बुलंदशहर कोर्ट में भी खारिज हो गई। जिसकी भनक उसे लग गई। कोर्ट मोहर्रिर चंद्रपाल पीठासीन अधिकारी से रिमांड पेपर पर हस्ताक्षर करा रहे थे।

इसी दौरान दोपहर करीब तीन बजकर 50 मिनट पर राजेंद्र न्यायिक अभिरक्षा से भाग निकला। कोर्ट मोहर्रिर और पुलिस ने उसका पीछा कर बाजार में बाल निकेतन स्कूल के पास दबोच लिया।


इंस्पेक्टर अनूपशहर वीके यादव ने बताया कि कोर्ट मोहर्रिर चंद्रपाल सिंह ने राजेंद्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed