फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Mother and child died during delivery, Hungama

प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा की मौत, हंगामा

Sat, 27 Aug 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 27 Aug 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
Mother and child died during delivery, Hungama
other - फोटो : अमर उजाला

कस्बा स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार देर रात करीब एक बजे क्षेत्र के गांव नगला जगत निवासी नैन सिंह की गर्भवती पत्नी बॉबी की हालत बिगड़ी तो परिजन आनन-फानन उन्हें लेकर कस्बा स्थित स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे प्रसव के बाद बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद बॉबी की हालत भी खराब होने लगी।
विज्ञापन


 आरोप है कि परिजनों ने स्टाफ नर्स को सूचना दी तो उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया। सुबह करीब 6 बजे बॉबी की भी मौत हो गई। स्वास्थ्यकेंद्र के स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। मृतका के ससुर सुरेश और सास मुन्नी ने बताया कि स्टाफ नर्स ने 200 रुपये की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझा कर परिजनों को शांत किया। इसके बाद परिजन मृतका का शव लेकर चले गए। स्वास्थ्य केंद्र पर जच्चा-बच्चा के मौत के बाद परिजनों द्वारा हंगामे की सूचना पर पुलिस टीम भेजी गई थी। मामले में अभी तक उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने पर जांच शुरू की जाएगी। - कौशलेन्द्र यादव, प्रभारी पहासू थाना


स्वास्थ्य केंद्र पर डिलीवरी कराने आई महिला और उसके बच्चे की मौत हो गई। परिजनों के आरोपों की जांच की जाएगी। स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों का अभाव है। ऐसे में समस्या सामने आ रही है।-प्रवीन कुमार, चिकित्सा प्रभारी, पहासू स्वास्थ्य केंद्र

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed