{"_id":"57a8c6944f1c1bb361ee4791","slug":"missing-two-days-of-youth-killing","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन से लापता युवक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो दिन से लापता युवक की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Mon, 08 Aug 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
शव का मुआयना करती पुलिस।
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन पहले लापता युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी गई और शव गंग नहर में फेंक दिया गया। सोमवार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने गंग नहर से शव निकाला। उसके पैर बंधे थे और गले में फंदा लगा था। मृतक की पहचान उसके हाथ पर लिखे नाम से हुई है। हालांकि अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी पंकज लवानिया ने बताया कि राहगीरों ने सूचना दी कि शिवाली गंगनहर में एक युवक का शव बह रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकाला तो उसके पैर जहां बंधे थे वही गले मे फंदा लगा था। पेंट-शर्ट पहने युवक की उम्र करीब 25 वर्ष है व उसके हाथ पर देवेंद्र सैनी गुदा है।
विज्ञापन
पुलिस ने जब शव की पहचान करवाई तो पता चला कि मृतक शिवाली का रहने वाला है और उसका नाम देवेंद्र सैनी पुत्र रघुवीर है। देवेंद्र का शव नहर में मिलने की सूचना मिलते ही परिजन रोते-बिलखते नहर पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज मुकदमा दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। प्रभारी के मुताबिक करीब 24 घंटे पहले युवक की हत्या कर उसके शव को नहर मे फेंक दिया है। उधर, परिजनों का कहना है कि देवेंद्र शनिवार से लापता था और उसकी तलाश की जा रही थी। उन्होंने ने पुलिस के समक्ष किसी से रंजिश ना होने की बात कही गई है।