फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Massacre killed, four injured in accidents

दुर्घटनाओं में मासूम की मौत, चार घायल

Mon, 13 Mar 2017 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 13 Mar 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
Massacre killed, four injured in accidents
bmw accident - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

 सड़क हादसों में रविवार को एक मासूम की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अलीगढ़ स्थित निजी कंपनी में कार्यरत गाजियाबाद निवासी दिनेश चंद्र शर्मा रविवार को होली पर अपनी पत्नी विमला और आठ वर्षीय पुत्र भूपेंद्र के साथ गाजियाबाद घर जा रहे थे।

तभी अगवाल फाटक के पास बेटा राहुल अचानक बाइक से गिर पड़ा। पत्थर से सिर टकराने के कारण वह घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रोते-बिलखते परिजन बच्चे को शव अपने साथ ले गए।
विज्ञापन


उधर, अलीगढ़ के गभाना निवासी जसवीर शनिवार शाम को महिला रिश्तेदार अर्चना और साथी कुंदन के साथ दिल्ली से अपने घर जा रहे थे। तभी अगवाल फाटक के पास कासगंज डिपो की बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए। आनन-फानन में तीना को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, अलीगढ़ जिले के चंदौस निवासी ब्रह्पाल रविवार सुबह 10 बजे किसी काम से अरनिया आए थे। वापस जाते समय रोड पार करने के दौरान बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गए।

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
 अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।   एसआई जवाहर शर्मा ने बताया कि शनिवार रात करीब 8.30 बजे बुलंदशहर रोड पर सुखलालपुर तिराहे पर एक युवक (30) का शव मिला।

शव देखने से ऐसा प्रतित हो रहा था कि किसी वाहन के चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि युवक के पास कोई ऐसा कागजात नहीं मिले, जिससे उसकी पहचान हो सके।

बाइक की टक्कर से फैक्ट्री कर्मचारी घायल
सड़क पार करते समय फैक्ट्री कर्मचारी को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में कर्मचारी घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद आरोपी बाइक चालक भाग गया। बिहार निवासी अश्वनी कुमार दूबे पुत्र दयानंद दूबे ने बताया कि वह औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री में ऑपरेटर की नौकरी करते हैं।


रविवार को वह बाजार में होली की खरीदारी करने के लिए आए थे। तभी जमा मस्जिद मोड़ पर सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर से उसका पैर जख्मी हो गया। बताया कि दुर्घटना के बाद बाइक सवार भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed