{"_id":"5919fde34f1c1bcc3bf232ac","slug":"life-imprisonment-for-three-in-ransom-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिशन हत्या में तीन को आजीवन कारावास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिशन हत्या में तीन को आजीवन कारावास
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 16 May 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
knife
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चाकुआ से गोदकर हत्या मामले में सोमवार को कोर्ट ने तीन अभियुक्तो को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा तीनो पर 20-20 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।
अपर जिला शासकीय अधिवक्ता यशपाल सिंह राघव ने बताया कि छतारी थाना क्षेत्र के गांव बीकुपुर रामनगर निवासी महेश की 6 फरवरी 2014 को करीब तीन बजे पेट में चाकू मारते हुए हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
मामले में महेश के भाई रिंकू ने थाना छतारी में गांव निवासी सोमवीर, साबू और नरेश पुत्रगण राजपाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। इसके बाद तमाम सबूतो और गवाहो की गवाही के बाद अपर जिला जज रईस अहमद सिद्दीकी ने तीनो अभियुक्तों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
विज्ञापन
तीनों अभियुक्तों पर 20-20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।