फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Lending has beaten half dead on demand

उधारी मांगने पर पीटकर किया अधमरा

Mon, 23 Jan 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 23 Jan 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
Lending has beaten half dead on demand
रुपये

विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के देवीपुरा गांव में एक युवक को उधारी का तकादा करना भारी पड़ गया। पीड़ित को आरोपी दो युवकों ने पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ नगर कोतवाली में तहरीर दी है।

देवीपुरा निवासी रोनित पुत्र भगवत ने बताया कि उन्होंने आवास-विकास निवासी दो युवकों को 80 हजार रुपये उधार दिए थे। तकादा करने पर आरोपियों ने जुलाई 2016 में एक माह के अंदर रुपये वापस करने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन


लेकिन तय समय बीत जाने के बाद भी आरोपियों ने कर्ज नहीं लौटाया। लगातार तकादा करने पर आरोपी युवक बार-बार आश्वासन देते रहे।  शनिवार शाम रुपयों का तकादा करने पर एक आरोपी ने उसे अपने घर पर बुलाया, जहां पकड़कर आरोपियों ने उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही अब तकादा करने पर जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह पीड़ित युवक आरोपियों के चंगुल से छूटकर भाग निकला। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

गंदगी का विरोध करने पर बच्चों के साथ मारपीट
 गंदगी का विरोध करने पर पड़ोसी ने बच्चों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव आढा निवासी राजू पुत्र चुन्नीलाल ने बताया कि उनके पड़ोसी के घर की शौचालय से निकलने वाला गंदा पानी उनके घर में घुस जाता है।


कई बार शिकायत करने पर भी उन्होंने पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं की। रविवार को वह अपनी पत्नी के साथ खेत में पानी लगाने के लिए गया था। घर पर  उसकी बेटी प्रभा, काजल व पुत्र अंकित था। पड़ोसियों ने शौचालय का पानी खोल दिया। जो उनके घर में घुसने लगा। विरोध करने पर उन्होंने उसके बच्चों के साथ मारपीट कर दी। राजू ने पड़ोसी परिवार की दो महिलाओं सहित चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed