फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Kin assault kills teenager

परिजनों ने युवती पर किया जानलेवा हमला

Sun, 16 Apr 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर Updated Sun, 16 Apr 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
Kin assault kills teenager
युवक पर हमला - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

एक युवती को दूसरी जाति के युवक से प्रेम करना भारी पड़ गया। मनचाहे युवक से प्रेम विवाह करने का विरोध करते हुए परिजनों ने पहले उसको समझाने का प्रयास किया। युवती के न मानने पर परिजनों ने धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या की कोशिश की। परिजनों के चंगुल से छूटी युवती ने थाने पहुंचकर जान बचाई।

  नगर निवासी युवती ने बताया कि वह प्रजापति बिरादरी से है। मोहल्ले के ही ब्राह्मण लड़के से उसके पांच सालों से प्रेम संबंध हैं। दोनों प्रेमी अब शादी करके जीवन यापन करना चाहते हैं। प्रेमी के दूसरी बिरादरी का होने के चलते परिजन इसका विरोध करते थे। युवती प्रेमी के साथ शादी करने की जिद पर अड़ी थी।
विज्ञापन


वह अपने परिजनों को जाति बंधन से इतर प्रेम की भाषा समझाने का प्रयास कर रही थी। ऐसे में परिजन उसकी जान के दुश्मन बन गए। युवती के अनुसार शनिवार की सुबह परिजनों ने दूसरी जाति के युवक से शादी न करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती के न मानने पर धारदार हथियार से हमला कर जान से मारने की कोशिश की। परिजनों के चंगुल से छूटकर कोतवाली पहुंची युवती ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

घटना की जानकारी होने पर उसका प्रेमी भी कोतवाली पहुंच गया। कोतवाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों बालिग है। लड़की अपनी इच्छा से प्रेमी के साथ चली गई। अभी लड़की ने किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed