{"_id":"582769bd4f1c1b7304b3966f","slug":"kajmpur-tension-in-deoli","type":"story","status":"publish","title_hn":"काजमपुर देवली में तनाव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
काजमपुर देवली में तनाव
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 13 Nov 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोतवाली देहात के गांव काजमपुर देवली में शनिवार सुबह कुछ असामाजिक तत्वों ने ईदगाह के पास धार्मिक फोटो रखकर एक बार फिर माहौल खराब करने की कोशिश की। सूचना पर एसडीएम सदर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों को संयम बरतने की अपील की है।
खबर लिखे जाने तक इस मामले में किसी ने एफआईआर दर्ज नहीं कराई है। शनिवार सुबह कुछ लोगों ने देखा कि ईदगाह के निकट दूसरे धर्म की एक फोटो रखी है। ग्रामीणों ने कोतवाली पहुंचकर सूचना पुलिस को दी। यह बात गांव में तेजी से फैल गई और संबंधित समुदाय के लोग आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन
एसडीएम सदर अरुण कुमार यादव भी भारी पुलिस बल के साथ गांव में पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझाकर शांत कराया । एसडीएम ने ग्रामीण और प्रधान को बुलाकर बैठक भी की और ग्रामीणों को सुना। हालांकि जब इस बारे में देहात कोतवाल अमरेश कुमार बघेल से घटना के बारे में पूछा तो उन्होंने घटना से इनकार कर दिया।
विज्ञापन