{"_id":"574489904f1c1bbd27690d39","slug":"in-infighting-father-and-son-ate-poison-father-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू कलह में पिता-पुत्र ने खाया जहर, पिता की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घरेलू कलह में पिता-पुत्र ने खाया जहर, पिता की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Tue, 24 May 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के पितोबांस गांव में घरेलू कलह में पिता-पुत्र ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। जिसमें पिता की मौत हो गई और पुत्र का मेरठ के अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार किया है। जबकि घटना गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक, पितोबांस गांव निवासी हुकमी (48) पुत्र नानक मेहनत मजदूरी करके परिवार का पेट भरता था। दो बेटी और तीन बेटों समेत पांच बच्चों का पिता हुकमी के घर सोमवार रात किसी बात को लेकर परिजनों में विवाद हो गया।
विज्ञापन
रात में मामला शांत होने के बाद मंगलवार सुबह दोबारा कलह शुरू हो गई। घरेलू कलह के चलते हुकमी और 22 वर्षीय उसके बेटे दीपक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जहर खाने से मंगलवार देर शाम हुकमी ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
जबकि दीपक को मेरठ के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। एसओ गुलावठी ने ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। जानकारी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
पति के अफेयर से परेशान महिला ने दी जान
पति के अफेयर से परेशान महिला ने जहर खाकर जान दे दी। आरोपी पति के खिलाफ मसूरी थाने में दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपी पति पुलिस हिरासत में है। मृतका पिंटेश (30) सिकंदराबाद के चिरोडन की रहने वाली थी।
वर्ष 2009 में उसकी शादी नूरपुर निवासी ऑटो चालक प्रदीप से हुई थी। दंपति के दो बच्चे हैं, बड़ा बेटा अवि (6) और बेटी परी (4) है। पिंटेश को जहर खाई हालत में सोमवार को सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई।