फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   In broad daylight robbery of gas warehouse

दिनदहाड़े गैस के गोदाम में लूटपाट

Tue, 29 Nov 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 29 Nov 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
In broad daylight robbery of gas warehouse
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े गैस एजेंसी के गोदाम में घुसकर तीन कर्मचारियों को बंधक बनाया और 1.48 लाख रुपये लूट लिए। दस मिनट में हुई इस वारदात में बदमाशों ने कैशियर पर फायर भी किए, लेकिन उसने दूसरे कमरे घुसकर जान बचाई। दिनदहाड़े लूट की सूचना पर एसएसपी, एसपी देहात ने मौका-मुआयना किया।

नगर के पुराना जीटी रोड पर टुक्की मल की बगीची के पास बुलंदशहर निवासी धमेंद्र कुमार का इंडेन गैस एजेंसी का गोदाम है। धमेंद्र ने बताया कि उसके गोदाम पर चोला चौकी क्षेत्र के गांव ख्वासपुर निवासी हर प्रसाद पुत्र लेखराज करीब चार साल से कैशियर के रूप में काम कर रहा है। हरप्रसाद ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे वह गोदाम पर बैठा हुआ था।
विज्ञापन


गोदाम पर कर्मचारी नितिन, दौलत, नरेश भी मौजूद थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक गोदाम के सामने आकर रुके। दो युवक गोदाम में घुस आए और उन्होने ने उस पर पिस्टल तान दी। वह  घबराकर कमरे में घुस गया। भागते समय बदमाशों ने उस पर फायर कर दिया। गोली उसके पैरों के पास ने निकलती हुई कमरे की चौखट में जा लगी। एक बदमाश उसके पीछे कमरे में घुस आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे बदमाश ने अन्य कमचारियों को हथियार के बल पर आतंकित कर दूसरे कमरे में बंधक बना लिया। हरप्रसाद ने बताया कि बदमाश ने उससे कैश से भरा बैग छीनने लगा। विरोध करने पर बदमाश ने उस पर फायर कर दिया। बदमाश रुपयों से भरा बैग लूटकर बाइक से भाग गए।

हरप्रसाद ने बताया कि बैग में कलेक्शन के 1.18 लाख और 30 हजार रुपये उसके पास किसी रिश्तेदार के छोटे नोट बदलने के लिए आए हुए थे। बदमाश उसका मोबाइल भी लूटकर ले गए।  दिनदहाड़े लूट की सूचना पर सीओ यशवीर सिंह, कोतवाल जितेंद्र कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सूचना पर एसएसपी सोनिया सिंह, एसपी देहात जगदीश प्रसाद ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।

एजेंसी मालिक धमेंद्र कुमार ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी है। पुरानी करेंसी भी लूट ले गए बदमाशः सिकंदराबाद। गैस एजेंसी के कैशियर से लूटे गए 1.48 हजार में अधिकांश पुरानी करेंसी थी। हर प्रसाद ने बताया कि 1.48 लाख में केवल 25 से 30 हजार की छोटे नोट व नई करेंसी के होंगे। आबादी के बीचों बीच स्थित गैस गोदाम के कैशियर से दिन दहाड़े हुई लूट की घटना से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है।


 एजेंसी के साथ रिश्तेदार का भी लूटा कैशः सिकंदराबाद। गैस एजेंसी पर हुई 1.48 लाख की लूट में एजेंसी का कैश कलेक्शन के अलावा कैशियर के रिश्तेदार का भी कैश शामिल है। कैशियर हर प्रसाद ने बताया कि लूटे गए 1.48 लाख में 1.18 लाख एजेंसी का कैश कलेक्शन है। बाकी उसके रिश्तेदार ने अपने घर में शादी की खरीदारी करने के लिए उसे एजेंसी से छोटे नोट बदलने के लिए दिए थे।


मालिक से कह देना एक लाख ओर पहुंचा दें
 कैशियर हर प्रसाद ने बताया कि कैश लूटने के बाद जाते समय बदमाशों ने उससे कहा कि अपने मालिक से कह देना एक लाख ओर पहुंचा दें। कैशियर और एजेंसी कर्मचारियों ने बताया कि किसी भी बदमाश ने नकाब नहीं लगा रखा था। हालांकि एजेंसी मालिक धमेंद्र कुमार ने पूर्व में बदमाशों द्वारा रंगदारी मांगे जाने की किसी भी घटना से इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed