{"_id":"585abfb14f1c1bf248e3a1d4","slug":"husband-ex-wife-s-stoped-wedding","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से आई पहली पत्नी ने रुकवाई पति की शादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली से आई पहली पत्नी ने रुकवाई पति की शादी
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Wed, 21 Dec 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
निकाह
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली देहात क्षेत्र के एक मैरिज होम में निकाह के दौरान दिल्ली से आई एक महिला ने दूल्हे को अपना पति बताकर हंगामा कर दिया। उसने आरोप लगाया कि उसका पति बिना तलाक लिए दूसरी शादी कर रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शादी रुकवा दी और दूल्हे को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
भूड़ क्षेत्र स्थित एक मैरिज होम में सिकंदराबाद निवासी शाहिद पुत्र जफर मोहम्मद का निकाह कसाईवाड़ा निवासी युवती के साथ हो रहा था। निकाह के दौरान दिल्ली से आई महिला ने वहां हंगामा शुरू कर दिया और दूल्हे शाहिद को अपना पति बताया। उसका कहना है कि वह तब्बसुम पुत्री सगीर अहमद दिल्ली के शकूरपुर की रहने वाली है।
विज्ञापन
उसका निकाह शाहिद के साथ 2010 में हुआ था। अनबन होने के कारण दोनों पति-पत्नी अलग हो गए, लेकिन तलाक नहीं लिया। तब्बसुम का कहना है कि तलाक का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। महिला के दावे के बाद वहां हंगामा मच गया और सूचना पर पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
पुलिस ने निकाह रुकवा दिया और दूल्हे शाहिद हिरासत में ले लिया। देहात कोतवाल अमरेश कुमार ने बताया कि दिल्ली निवासी तब्बसुम की तहरीर पर शाहिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। निकाह बीच में रुकवा दिया गया था। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।