{"_id":"580a57774f1c1b453d7038d7","slug":"holding-illegal-firecrackers-reports-on-business","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध पटाखे पकड़े, व्यापारी पर रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध पटाखे पकड़े, व्यापारी पर रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Fri, 21 Oct 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
व्यापारी से घर से बरामद पटाखों को देखते एसडीएम व पुलिस अधिकारी।
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम सदर सुनील कुमार सिंह और सीओ यशवीर सिंह ने गुलावठी में एक व्यापारी के गोदाम और घर में छापा मारकर अवैध पटाखे बरामद किए हैं। व्यापारी के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
एसडीएम सदर सुनील कुमार सिंह और सीओ यशवीर सिंह ने पुलिस बल के साथ गुलावठी में एक व्यापारी के गोदाम और घर पर छापा मारा। व्यापारी के घर से अवैध पटाखे बरामद किए गए। एसडीएम सुनील कुमार सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि व्यापारी के घर से सवा दो कुंतल पटाखे बरामद किए गए है।
विज्ञापन
बरामद पटाखों में अनार, फुलझड़ी, रॉकेट, चकली, हंटर, बम आदि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि व्यापारी के पास कोई लाइसेंस भी नहीं था और व्यापारी ने घनी आबादी में पटाखों का भंडारण किया हुआ था। पटाखों को सील कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। एसओ हरेराम सिंह यादव ने व्यापारी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। व्यापारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
आबादी में पटाखे बेचे तो होगी कार्रवाई
‘कोई दुकानदार आबादी में आतिशबाजी बेचता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ’ यह चेतावनी सीओ चन्द्रधर गौड़ कोतवाली में एसडीएम उमाशंकर की अध्यक्षता में हुई बैठक में पटाखा दुकानदारों को दी। एसडीएम ने रामलीला मैदान में आतिशबाजी बाजार लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने दुकानों के पास बालू और पानी की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए।