फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Highway robbery, the mother-daughter rape

हाईवे पर लूटपाट, मां-बेटी से गैंगरेप

Sun, 31 Jul 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 31 Jul 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Highway robbery, the mother-daughter rape
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

एनएच-91पर साइकिल की फ्रीव्हील फेंककर कार रुकवाने के बाद बदमाशों ने नोएडा से शाहजहांपुर जा रहे परिवार को बंधक बनाकर नगदी-जेवर लूट लिए। साथ ही मां और बेटी को खेत में खींचकर उनके साथ गैंगरेप किया। चार घंटे तक हाईवे किनारे कहर ढहाने के बाद लुटेरे भाग गए।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंचीं डीआईजी लक्ष्मी सिंह ने पीड़ित परिवार से पूछताछ की और थानेदार को जमकर फटकार लगाई। एसएसपी ने देहात कोतवाल रामसेन सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। आशंका है कि वारदात बावरिया गैंग ने की है।  जिला शाहजहांपुर के एक गांव निवासी दो भाई नोएडा में परिवार सहित रहते हैं।
विज्ञापन


एक भाई ड्राइवरी और दूसरा एक निजी कंपनी में गार्ड की नौकरी करता है। बड़े भाई ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि करीब 10 दिन पहले मां का बीमारी के चलते देहांत हो गया था। शनिवार को गांव में तेरहवीं में शरीक होने के लिए परिवार सहित जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसेंट कार में दोनों भाई, दोनों की पत्नी, छोटे भाई की 13 वर्षीय बेटी और बड़े भाई का 10 वर्षीय बेटा समेत छह लोग थे। छोटा भाई कार चला रहा था। शुक्रवार रात करीब 10 बजे नोएडा से शाहजहांपुर के लिए चले थे। रात करीब 11.30 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-91 पर दोस्तपुर गांव के पास फ्लाईओवर पर अचानक टायर फटने की आवाज हुई।

कार रोककर टायर चेक किया तो 6-7 बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाश कार समेत परिवार को अंडरपास तक ले गए। दोनों भाईयों और 10 वर्षीय लड़के को कार के पास बंधक बना दिया। दरिंदे दोनों महिलाओं और नाबालिग लड़की को खेत में खींचकर ले गए। वहां आरोपियों ने मां-बेटी के साथ बारी-बारी से रेप किया।

दरिंदे शनिवार सुबह करीब चार बजे लूटपाट कर भाग गए। सूचना पर पहुंची देहात पुलिस ने अधिकारियों को जानकारी दी। घटना की गंभीरता को लेकर डीआईजी लक्ष्मी सिंह ने पीड़ित परिवार से पूछताछ की। लापरवाही सामने आने पर एसएसपी ने कोतवाली देहात के प्रभारी को लाइनहाजिर कर दिया है। सूत्रों का मानना है कि बदमाश बावरिया गैंग के हो सकते हैं।


पीड़ित पक्ष की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। वारदात के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित कर दी हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लापरवाही के चलते इंस्पेक्टर रामसेन सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। - वैभव कृष्ण-एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed