फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   gulfam spew Secrets of Javed

गुलफाम ने उगले जावेद के राज

Thu, 12 May 2016 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Updated Thu, 12 May 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
gulfam spew Secrets of Javed
पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में जानकारी देते आईजी। - फोटो : अमर उजाला
सिकंदराबाद पुलिस के हत्थे चढ़े दादरी में दरोगा अख्तर खान की हत्या के आरोपी गुलफाम उर्फ तोता ने मुख्य आरोपी जावेद के पूछताछ के दौरान कई राज उगले हैं। उसने जावेद के कुछ ठिकानों के बारे में भी पुलिस को बताया है। पुलिस अब जावेद की तलाश में है।
विज्ञापन


आईजी (मेरठ जोन) सुजीत पांडेय ने बताया कि 25 अप्रैल की सुबह दादरी के नई आबादी इलाके में दबिश के दौरान हुई मुठभेड़ में बदमाशों की गोली से दरोगा अख्तर खान की मौत हो गई थी। इस मामले में मुख्य आरोपी जावेद समेत सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसमें गुलफाम उर्फ तोता पुत्र सलीम उर्फ चेटा निवासी नई आबादी, दादरी, जिला गौतमबुद्धनगर भी शामिल था।
विज्ञापन


गुलफाम पर 15 हजार का इनाम था और 50 हजार रुपये के इनाम की संस्तुति शासन को भेजी गई थी। बुधवार देर रात सिकंदराबाद पुलिस ने एक सूचना पर गोरखी तालाब के पास घेराबंदी कर मुठभेड़ के बाद गुलफाम उर्फ तोता को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी चांद पुत्र यूसुफ निवासी नई आबादी, दादरी भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुलफाम के पास से एक बाइक, एक पिस्टल, दो खोखे और तीन कारतूस मिले हैं। बृहस्पतिवार को पुलिस ने गुलफाम को जेल भेज दिया। जावेद की तलाश की जा रही है। पुलिस इससे

पहले हत्यारोपी औरंगजेब और फुरकान को गिरफ्तार कर चुकी है। पूछताछ के दौरान गुलफाम ने पुलिस को जावेद के कई राज बताए। साथ ही उसने जावेद के कुछ ठिकानों की जानकारी भी दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed