फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Girls inside , lock out

अंदर लड़कियां, बाहर ताला बंद

Wed, 27 Apr 2016 09:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गुलावठी
अमर उजाला ब्यूरो, गुलावठी Updated Wed, 27 Apr 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
Girls inside , lock out
गुलावठी में बुधवार को अल्पावास गृह के निदेशक का पुतला फूंकते लोग।  - फोटो : अमर उजाला

चार लड़कियों के निकल भागने और फिर दो के वापस आकर कोर्ट में निदेशक के खिलाफ बेहद संगीन आरोप लगाने से चर्चा में आए लक्ष्मी अल्पावास गृह में बुधवार को आठ लड़कियों के होने के बावजूद बाहर से ताला लगा रहा। हालांकि अफसर सुरक्षा का तर्क देते रहे, लेकिन अंदर से गेट लॉक करने के नियम पर वे निरुत्तर रह गए।

विज्ञापन


बता दें कि 7 अप्रैल को लक्ष्मी अल्पावास गृह से चार लड़कियां भाग गई थी, जिनमें से थाने पहुंची एक संवासिनी ने अल्पावास गृह के निर्देशक व अन्य अज्ञात पदाधिकारियों पर मारपीट, जबरन अश्लील फिल्म दिखाने तथा छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। इस पर बाल संरक्षण अधिकारी ने एफआईआर लिखवाई तो पुलिस ने निर्देशक सचिन एन वर्मा को गिरफ्तार कर लिया।  
विज्ञापन


इस संबंध में बाल संरक्षण अधिकारी विनोद कुमार सिंह से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से अल्पावास गृह के ताले अंदर से बंद किए जा सकते हैं, परंतु बाहर से ताले बंद नहीं किए जा सकते। अल्पावास गृह में करीब आठ लड़कियां मौजूद हैं जिन्हें अन्यत्र शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


निदेशक के खिलाफ फूटा गुस्सा
ब्लू फिल्म दिखाकर संवासिनियों से अश्लीलता में गिरफ्तार मोहल्ला शराफतुल्ला स्थित लक्ष्मी अल्पावास गृह के निदेशक के खिलाफ बुधवार को लोगों का गुस्सा भड़क उठा। मोहल्ला पीरखां से लोगों ने निदेशक के पुतले का जुलूस निकाला और  मंगल बाजार चौक पर फूंककर आक्रोश जताया। 

जुलुस में शामिल ऑल इंडिया मुस्लिम मेव विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष सिराज मेवाती, शमीम आलम, जाहिद मलिक, मुन्ना मलिक, मा.इरशाद आदि ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और शर्मनाक कृत्य में शामिल लोगों की गिरफ्तारी की मांग उठाई है।

उधर, झोझा वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष इकरामुद्दीन ने अल्पावास गृह को गुलावठी से शिफ्ट करने की मांग उठाई। भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष विद्यावती तोमर ने इस मामले में शामिल लोगों की गिरफ्तारी की मांग उठाई।


वहीं, नगर में बुधवार को मोबाइल पर कई अश्लील फोटो वायरल होने से हड़कंप मच गया। जिन लोगों ने ये फोटो देखे उनका यह कहना है कि ये आपत्तिजनक और अश्लील फोटो अल्पावास गृह के एक पदाधिकारी के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed