{"_id":"580baaee4f1c1b722b704d63","slug":"four-soldiers-killed-in-accidents-including","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में फौजी समेत चार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसों में फौजी समेत चार की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 22 Oct 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
kangra accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बड़े भाई की डुप्लीकेट मार्कशीट बनवाने मेरठ जा रहे बाइक सवार फौजी को तेज रफ्तार भारी वाहन ने टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। औरंगाबाद थाना क्षेत्र के मूंडीबकापुर निवासी दीपक (25) पुत्र ब्रह्म सिंह तीन साल पहले फौज में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुए थे।
इस समय मथुरा में तैनाती थी। इन दिनों दीपक छुट्टी पर घर आए थे। उनके बड़े भाई ललित कुमार की 10वीं की मार्कशीट खो गई थी, जिसे बनवाने के लिए वह मेरठ जा रहे थे। शनिवार सुबह करीब 7 बजे मेरठ की ट्रेन पकड़ने के लिए बाइक से निकले। बुलंदशहर-औरंगाबाद मार्ग पर रामा डेयरी के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि दीपक अविवाहित था।
ट्रक ने कुचला, बाइक में लगी आग, सवार की मौत
मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे पर ग्राम आसिफाबाद चंद्रपुरा रेलवे फाटक के निकट बाइक को कुचलकर दस टायरा ट्रक पलट गया। बाइक सवार मोहसिन (18) पुत्र साबिर निवासी ग्राम बराल की मौत हो गई जबकि उसकी बाइक में आग लग गई। ट्रक में सेना की शराब थी और वह कैंटीन मेरठ जा रहा था।
विज्ञापन
ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना पर थानाध्यक्ष हरेराम सिंह यादव मय फोर्स मौके पर पहुंचे। वे ट्रक को शराब के साथ थाने ले आए। बाद में मेरठ छावनी में सूचना देकर ड्राइवर बुलवाया और ट्रक को मेरठ रवाना कराया।
ट्रैक्टर ने दंपति को रौंदा पत्नी की मौत
रिश्तेदारी में जा रहे बाइक सवार दंपति को ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति घायल हो गया। थाना पवारसी जनपद अलीगढ निवासी हसमुद्दीन शुक्रवार को पत्नी जमीला (26) के साथ बाइक से गाजियाबाद जा रहा था।
शाम करीब सात बजे जेवर-ककोड़ मार्ग पर ग्राम सराय दुल्हा के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राला चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। ट्रैक्टर-ट्राली के पहिए के नीचे आने से जमीला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि हसमुद्दीन भी घायल हुआ।
रोलर से कुचलकर युवक की मौत
करौरा गांव के पास रोलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। रोलर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने रोलर को अपने कब्जे में ले लिया है। शनिवार दोपहर करीब 1 बजे करौरा गांव निवासी अमजद पुत्र यामीन बाइक से खेत पर जा रहा था। गांव से बाहर निकलते ही तीव्र गति से आ रहे रोलर ने उसे कुचल दिया। आसपास के लोग उसे अस्पताल ले जाने लगे लेकिन रास्ते में ही अमजद ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक रोलर छोड़कर भाग गया।
चेकिंग के दौरान ट्रक की टक्कर से घायल सिपाही ने तोड़ा दम
चेकिंग के दौरान ट्रक की टक्कर से घायल हुए पीसीआर पर तैनात सिपाही गांव रायपुरा जनपद एटा निवासी पंकज यादव की शनिवार की सुबह एम्स में उपचार के दौरान मौत हो गई।
कोतवाली रबूपुरा में तैनात पंकज जेवर-झाझर हाईवे पर स्थित ग्राम आकलपुर-बीरमपुर में टीम के साथ चेकिंग कर रहा था।
इसी दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने पंकज को टक्कर मार दी। दुर्घटना में पंकज गंभीर रूप से घायल हो गया। हालत गंभीर होने पर पंकज को दिल्ली के लिए रेफर किया गया था। कोतवाल रबूपुरा कृष्णवीर सिंह ने बताया कि पुलिस लाइन में सलामी के बाद पंकज के पार्थिव शरीर को परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।