{"_id":"582f48fa4f1c1b55369016cf","slug":"former-chairman-of-the-five-bullets-killed-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व चेयरमैन के बेटे को मारी पांच गोलियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व चेयरमैन के बेटे को मारी पांच गोलियां
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 19 Nov 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
अकाली नेता बलदेव सिंह खैहरा के रसोइये की गोली लगने से मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पूर्व चैयरमेन अर्जुन सराफ के पुत्र बंटी को बाइक सवार बदमाशों ने मकान के बाहर पांच गोलियां मार दी। स्थानीय अस्पताल से उसे अलीगढ़ रेफर किया गया। कोतवाली निरीक्षक रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि पुलिस आरोपियों को पकड़ने को कांबिंग कर रही है। पूर्व चेयरमैन अर्जुन कुमार की सराफा बाजार में अर्जन कुमार के नाम से दुकान है।
उनका बेटा बंटी देर शाम दुकान बंद कर छोटा बाजार स्थित अपने आवास पर घर के बाहर ही आया था। वहां घात लगाए बाइक सवार तीन युवकों ने उस पर गोलियां चला दीं। बंटी को पांच गोलियां लगी हैं। भीड़ वाले हलवाई खना क्षेत्र में पुलिस चौकी के मात्र 100 मीटर दूरी पर घटित घटना पर लोग जमा हो गए।
विज्ञापन
बाइक सवार हमलावर तीन बदमाश कर्णवास मार्ग की ओर भागे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कांबिंग शुरू कर दी है। प्राईवेट चिकित्सक के उपचार के बाद बंटी को उपचार के लिए अलीगढ़ ले गए। लोगों में भारी आक्रोश है। एसआई सलामत खां ने बताया कि तीनों कारतूस कब्जे में ले लिए गए हैं। बदमाशों को पकड़ने के लिए टीमें लगा दी गई हैं।
विज्ञापन