फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Force standoff on demolition

अवैध निर्माण ढहाने पर तनातनी फोर्स तैनात

Fri, 03 Mar 2017 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Fri, 03 Mar 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
Force standoff on demolition
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला छपैटी में एक समुदाय के लोगों द्वारा गंगा किनारे बिना अनुमति निर्माण किये जाने पर दूसरे समुदाय ने प्रशासन को बुलाकर निर्माण कार्य बंद करा दिया। जांच के बाद अधिकारियों ने निर्माण कार्य ध्वस्त करा दिया। तनाव की आशंका में फोर्स तैनात की गई है।

निर्माण करा रहे पक्ष के मुन्ने खां ने एसडीएम को बताया कि मोहल्ला छपैटी निवासी सुदंरलाल ने मदरसा बनाने के लिए उक्त जमीन का 1967 में हिबैनामा किया था। जिस पर अब सार्वजनिक उपयोग के लिये टीन शेड डाला जा रहा था।
विज्ञापन


मोहल्ला निवासी दूसरे पक्ष के लोगों ने सत्रह फरवरी को अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों द्वारा गंगा किनारे बिना शासन की अनुमति के किए जा रहे निर्माण कार्य रोके जाने के लिये एसडीएम को प्रार्थनापत्र दिया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि नमामि गंगे के तहत एनजीटी के आदेशों से गंगा किनारे दो सौ मीटर तक कोई निर्माण नहीं हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर एसडीएम भैरपालसिंह ने निर्माण कार्य को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद से उत्पन्न तनाव के मद्देनजर मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा दिया। अब तक हुए निर्माण कार्य को भी मौके पर पुलिस की मौजूदगी मे नगरपालिका कर्मिंयों द्वारा ध्वस्त कर दिया गया। एसडीएम भैरपालसिंह ने बताया कि निर्माणकर्ता पक्ष को बता दिया गया है कि नियमानुसार अनुमति लेने के बाद ही निर्माण कार्य कराए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed