{"_id":"57487d374f1c1b4407691183","slug":"for-four-years-the-pretext-of-marriage-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर चार साल तक किया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर चार साल तक किया रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 27 May 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : अमर उजाला
लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला को चार साल बाद धोखा मिला है। शादी का झांसा देकर प्रेमी उसका लगातार यौन शोषण करता रहा। अब चार साल बाद शादी से इंकार कर उसने प्रेमिका को घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव निवासी विधवा महिला की चार साल पहले एक व्यक्ति से मुलाकात हुई। उसने खुद को सेना से रिटायर्ड कर्मी बताया और महिला के करीब आने की कोशिश करने लगा। दोनों के बीच की मुलाकात धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। कथित सैन्य कर्मी ने महिला को बताया कि उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
शादी करने का झांसा देकर उसने महिला से जंक्शन क्षेत्र के मोहल्ले में स्थित मकान में साथ रहने की बात कही। महिला उसके साथ रहने लगी। जल्द ही शादी का झांसा देकर आरोपी उसका यौन शोषण करता रहा। जब महिला उससे शादी की बात करती तो वह टाल जाता। इसी तरह धोखे में चार साल बीत गए।
विज्ञापन
आरोप है कि 23 मई को जब पीड़िता ने आरोपी से शादी की बात फिर से की तो वह भड़क गया और शादी करने से इनकार कर दिया। विरोध करने पर उसने पीड़िता को घर से बाहर निकाल दिया। उसने पुलिस चौकी पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।