फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Five criminals arrested for robbing trucks full of sugar

चीनी से भरे ट्रक लूटने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार

Mon, 13 Mar 2017 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 13 Mar 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
Five criminals arrested for robbing trucks full of sugar
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

बीस दिन पहले अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र में चीनी से भरे ट्रक को लूटे जाने के मामले में रविवार को पुलिस ने पांच बदमाशों को दबोच लिया। खुलासा हुआ है कि इस वारदात में आठ बदमाश शामिल थे। बदमाशों की निशानदेही पर दो तमंचे, कारतूस और घटना मे प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बीते 18 फरवरी को कार और बाइक सवार करीब आठ हथियारबंद बदमाशों ने अनूपशहर क्षेत्र में चालक को बंधकर बनाकर चीनी से भरे 10 टायरा ट्रक को लूट लिया। इसके बाद ट्रक शिवनगला ले आए और चालक-परिचालक के हाथ पैर बांधकर खेत में फेंक दिया था।
विज्ञापन


ट्रक में करीब 12 लाख रुपये कीमत की 600 कट्टे चीनी लदी थी। आरोपी ट्रक रजपुरा चीनी मिल से चीनी लेकर दिल्ली जा रहा था। डिबाई पुलिस को 19 फरवरी को उक्त ट्रक भीमपुर दोराहे के पास लावारिस हालत में मिला था। ट्रक मालिक कासिम पुत्र बाबू निवासी गांव टांडा ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि ट्रक लूट के पांच बदमाशों को पुलिस ने दबोचकर जेल भेज दिया है। आरोपियों की पहचान रेहान निवासी मौहल्ला पाठक, सचिन निवासी मौ. धनी सिंह मंदिर, मुकेश पुत्र महेंद्र निवासी गांव रनायच थाना शिकारपुर, सुनील पुत्र कुंवरपाल निवासी गांव बाद थाना अहमद गढ़ व शमसुल निवासी मौ. पाठक है।


कोतवाल श्यामवीर सिंह ने बताया कि इनकी निशानदेही पर तमंचे, कारतूस व वारदात मे प्रयुक्त मे लाई गई बाइक को भी बरामद किया गया है। कोतवाल ने बताया कि इस वारदात मे अब तक तीन और लोग शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed