{"_id":"5798f5d54f1c1b1a4f21dffd","slug":"five-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक प्रधिनिधि समेत पांच गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विधायक प्रधिनिधि समेत पांच गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Wed, 27 Jul 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गांव मूढ़ीबकापुर में मंगलवार को तालाब की नापतौल के विवाद में हुए बवाल में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर स्याना विधायक के प्रतिनिधि एवं ग्राम प्रधान समेत 13 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
वहीं जाम लगाने के मामले में पुलिस ने विधायक प्रतिनिधि समेत नौ को नामजद करते हुए 150 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जाम लगाने के मामले में ही विधायक प्रतिनिधि समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
बता दें कि मंगलवार को ग्राम प्रधान ज्ञानेंद्र गुर्जर और लेखपाल निरंजन तालाब की नापतौल कराने के लिए गए हुए थे। वहां पूर्व प्रधान के समर्थकों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए प्रधान के साथ हाथापाई का प्रयास किया था।
विज्ञापन
थाने आने की सूचना पर ग्राम प्रधान के समर्थकों ने स्याना विधायक के प्रतिनिधि योगेंद्र सिंह की कार में तोड़फोड़ करते हुए लाठी-डंडों से उनकी पिटाई कर दी थी। इसके बाद हंगामा हो गया था।
योगेंद्र सिंह ने थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान ज्ञानेंद्र गुर्जर, लोकेश गुर्जर, पिंटू, अमरपाल, दिनेश, राजीव ने कार में तोड़फोड़ करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की और सोने की चेन लूट ली।
उधर, ग्राम प्रधान ज्ञानेन्द्र गुर्जर ने दी तहरीर मेें बताया कि सतवीर, चिंटू उर्फ विकास, वीर सिंह, नरेश, मुकेश ने तालाब की नापतौल करने के दौरान गाली गलौच करते हुए मारपीट की और हवाई फायरिंग की।
सीओ सिटी हिमांशु गौरव के हस्तक्षेप पर थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर 13 लोगों के खिलाफ लूटपाट समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं मंगलवार देर रात थाना पुलिस ने जाम लगाकर बवाल मचाने में योगेंद्र सिंह, वीर सिंह, देवेंद्र सिंह, अमित माहुर, विकास उर्फ बिट्टू, मुकेश, सतवीर, ओमकार, कृष्ण समेत 150 लोगों के खिलाफ बलबे की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।
एसओ औरंगाबाद ने बताया कि स्याना विधायक के प्रतिनिधि योगेंद्र सिंह, वीर सिंह, देवेन्द्र सिंह अमित माहुर समेत पांच को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वीडियोग्राफी के आधार पर बलवाइयों की पहचान की जा रही है।