{"_id":"61e656bcbb1d0440a9e4dc2be19e1a39","slug":"five-animals-looted-from-farmers-hostaged-in-phasu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहासू में किसानों को बंधक बना 5 पशु लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहासू में किसानों को बंधक बना 5 पशु लूटे
अमर उजाला, पहासू
Updated Mon, 14 Dec 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महुआखेड़ा गांव में तीन किसानों के घेर की बाहर से कुंडी चढ़ाकर बदमाश पांच मवेशी लूट ले गए। शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़े तो बदमाश गाड़ी में लदे पशुओं को लेकर भाग गए।
पुलिस ने भी कांबिंग की लेकिन सफलता नहीं मिली। सुबह थाने पहुंचे ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की।
रविवार रात महुआखेड़ा गांव निवासी सुरेंद्र पाल घेर में बने कमरे में सो रहे थे।
इसी दौरान बदमाश पहुंचे और सुरेंद्र के कमरे की कुंडी बाहर से लगा दी। बदमाश घेर में बंधीं दो भैंस और एक भैसा खोलकर ले गए।
इसके बाद बदमाश प्रहलाद के घेर में पहुंचे और उनके भी कमरे की कुंडी बाहर से चढ़ाकर घेर में बंधी भैंस खोल लिए। इसी तरह बदमाश गांव के शिवकुमार के घर पर धावा बोल पर एक भैंस खोल ली।
आहट होने सुरेंद्र की नींद खुल तो भैंसों को न देखकर शोर मचा दिया। शोर सुनकर गांव के लोग पहुंचे तो बदमाश पशुओं को गाड़ी में लाद भागने लगे।
ग्रामीणों ने पीछा भी किया लेकिन बदमाश भागने में सफल हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कांबिंग कर बदमाशों की काफी तलाश की लेकिन हत्थे नहीं चढ़े।
विज्ञापन
सोमवार सुबह वारदात से नाराज ग्रामीण काफी संख्या में थाने पहुंचे और प्रदर्शन कर घटना के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
थाना ध्यक्ष ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। प्रदर्शन करने वालों में शशिपाल, रेशमपाल, प्रेमपाल, कांति, दीपक, महेश, जीत सिंह, वर्तमान प्रधान युवराज सिंह आदि रहे।
गोवंश से से लदे वाहन पकड़े
सिकंदराबाद तिराहे पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को एक वाहन में ले जाई जा रही गाय पकड़ मौके पर पुलिस को बुला लिया। पुलिस वाहन सहित गाय को थाने ले गई।
चालक का कहना है कि गाय को पशु पैंठ में ले जा रहा था। वाहन में बैठे उबारपुर निवासी कृष्ण ने खुद को गाय का मालिक बताया है।
उन्होंने कहा कि वह गाय को पशु पैंठ में बेचने के लिए ले जा रहे थे। मगर बजरंग दल के कार्यकर्ता प्रशांत तोमर, नीरज सैनी, राहुल वर्मा, आदेश चौहान आदि संतुष्ट नहीं हुए तथा पुलिस से कार्रवाई की मांग की।