फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   firing in restuarant.

शराब के लिए गिलास नहीं देने पर फायरिंग

Tue, 22 Dec 2015 11:27 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 22 Dec 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
firing in restuarant.
डीएम रोड स्थित राजदरबार होटल में शराब पीने के लिए गिलास देने से इंकार करने पर कार सवार युवकों ने कर्मियों की पिटाई कर दी। फिर होटल के फर्नीचर तोड़ डाले।
विज्ञापन


इस हंगामे के चलते होटल के सामने जाम लग गया। पुलिस को सूचना देने की भनक मिली तो आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए। होटल मैनेजर ने दो युवकों को नामजद कराकर 10 के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


कोतवाली देहात के सिखेड़ा गांव निवासी होटल मैनेजर अतुल पुत्र रनवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात करीब 9.30 बजे वह होटल पर मौजूद थे। उनके साथ होटल के कर्मचारी कपिल और संतोष भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी एक कार यूपी13 एक्यू 3456 होटल के सामने आकर रुकी। उसमें से दो युवक प्रशांत और पुनीत अपने साथियों के साथ उतरकर होटल में घुस आए।

आरोपियों ने शराब पीने के लिए ग्लास मांगा तो कर्मियों ने मना कर दिया। इससे आरोपियों ने गाली-गलौंच शुरू कर दी। विरोध करने पर उनके साथ आए 7-8 अज्ञात युवकों ने मारपीट कर होटल में तोड़फोड़ कर डाली।

मारपीट में कपिल और संतोष घायल हो गए। इस दौरान आधे घंटे तक मार्ग पर जाम लग गया। बाद में पुलिस को सूचना दी गई तो आरोपी फायरिंग करते हुए आवास-विकास की ओर भाग गए।


पीड़ित का कहना था कि आरोपियों ने होटल में लाखों रुपये का नुकसान किया है। नगर कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि प्रशांत और पुनीत समेत दस लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed