{"_id":"580cfc814f1c1b3924bc1860","slug":"firing-in-panchayat-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू विवाद निपटाने को लगी पंचायत में चली गोलियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घरेलू विवाद निपटाने को लगी पंचायत में चली गोलियां
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Sun, 23 Oct 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
panchayat
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति पत्नि के बीच घरेलू विवाद को सुलझाने को बुलाई पंचायत में दोनों पक्ष भिड़ गए। फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
हालांकि पुलिस फायरिंग से इनकार कर रही है लेकिन मौके से दो जिंदा कारतूस बरामद होने की बात कह रही है। बाद में सीओ स्याना की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझौता भी करा दिया गया।
बीबीनगर के कार्यवाहक थाना प्रभारी प्रवीन कुमार के अनुसार क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी इसी बर्ष शामली क्षेत्र में हुई थी। शादी के बाद से ही पति पत्नि के बीच विवाद चल रहा था। फैसले को लेकर कई बार गांव में पंचायतें हुई लेकिन नतीजा नही निकला।
विज्ञापन
रविवार को ग्रामीणों, रिश्तेदारों की मौजूदगी में गांव में पंचायत बुलाई गई। पंचायत में किसी बात को लेकर विवाद हो गया जो संघर्ष में बदल गया। सूचना पर बीबीनगर पुलिस पहुंची। ग्रामीण दबी जुबान से गांव में फायंरिग की बात कह रहे है लेकिन पुलिस फायंरिग होने से साफ इनकार कर रही है।
हालांकि पुलिस ने मौंके से दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस ने घायल युवती और उसके पिता को सीएचसी भेजा। बाद में सीओ स्याना चिरंजन सिंह चौहान की मौजूदगी में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।