{"_id":"590ccb724f1c1bbf70440f3f","slug":"father-brother-hacking-with-knife-in-land-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में पिता-भाई ने की चाकू से गोदकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन विवाद में पिता-भाई ने की चाकू से गोदकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Sat, 06 May 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
चाकू से हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के डूंगरा जाट गांव में जमीन विवाद को लेकर एक युवक की उसके पिता और भाई ने साथियों की मदद से चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने नामजद पिता को गिरफ्तार कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
डूंगरा जाट निवासी हरवीर के दो पुत्र अमित और ललित है। अमित शादीशुदा है, जबकि ललित अविवाहित है। ग्रामीणों के मुताबिक अमित का पिता हरवीर से अपने हिस्से की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।
इसके चलते हरवीर ने अपनी सारी जमीन छोटे बेटे ललित के नाम कर दी। इसको लेकर बीती रात करीब साढ़े 11 बजे दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि जमीन के विवाद को लेकर पिता हरवीर व भाई ललित ने अपने एक साथी रोबिन निवासी गंगवास पहाड़ा के साथ अमित को चाकुओं से गोद डाला।
विज्ञापन
चीख पुकार सुनकर अमित का चाचा अनिल और पत्नि उसे सरकारी एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय ले गए। वहां अमित ने उपचार शुरू होने से पहले ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के पिता हरवीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मृतक के चाचा अनिल की तहरीर पर पिता, भाई व रोबिन के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
- संजय पांचाल, कोतवाली प्रभारी