फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Farm sales, cracked down on bogus, 100 raids on shops

फर्जी फार्म ब्रिक्री पर नकेल, 100 दुकानों पर छापे

Thu, 16 Feb 2017 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 16 Feb 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
Farm sales, cracked down on bogus, 100 raids on shops
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ योजना के फर्जी आवेदन पत्रों की बिक्री ने प्रशासन की टेंशन बढ़ा दी है। बृहस्पतिवार को डीएम आंजनेय कुमार सिंह के निर्देश पर सभी तहसील और विकास खंड क्षेत्रों में फोटोकापी की 100 से अधिक दुकानों पर छापेमारी की गई। बुलंदशहर और डिबाई में दो दुकानों पर फार्म की फोटोकापी करते दो युवकों को दबोचा गया है। हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ की जा रही है।

‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत पिछले एक माह से दिल्ली और लखनऊ आवेदन पत्र भेजे जा रहे हैं। दो लाख रुपये के चक्कर में अब तक 20 हजार से अधिक आवेदन  पत्र पोस्ट आफिस के माध्यम से दिल्ली और लखनऊ भेजे जा चुके हैं। इसकी शिकायत डीएम के पास लगातार पहुंच रही हैं।
विज्ञापन


जहां फार्म पोस्ट किए जा रहे हैं वहां से भी डीएम के पास शिकायत आई हैं। कुल मिलाकर प्रशासन इस योजना के फर्जी आवेदन को लेकर टेंशन में हैं। बृहस्पतिवार को डीएम आंजनेय कुमार सिंह ने सभी एसडीएम को फोटोकापी की दुकानों पर छापेमारी का आदेश दिया। आदेश के क्रम में एसडीएम सदर पोस्ट आफिस पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम और पुलिस फोर्स को देख पोस्ट आफिस के बाहर भगदड़ मच गई। आसपास जांच में एक युवक आवेदन पत्रों की फोटो कापी करता पकड़ा गया। अफसरों ने युवक को हिरासत में ले लिया है।

मुफलिसी का फायदा उठा रहे जालसाज
गरीब तबके से फर्जी ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के फार्म यह कहकर भरवाए जा रहे हैं कि उनको बेटी शादी और शिक्षा के लिए दो लाख रुपये दिए जाएगे। इसी का फायदा उठाकर गरीबों से 20 हजार से भी अधिक फार्म भरवा लिए गए हैं। बता दें कि एक फार्म को रजिस्ट्री करने समेत करीब 100 से 120 रुपये खर्च होते हैं। कहीं-कहीं तो झूठी योजना के फार्म ही ब्लैक कर जालसाज चांदी काट रहे हैं।
यहां एसडीएम तहसीलदार ने मारे छापे
बुलंदशहर, गुलावठी, सिकंदराबाद, ककोड़, स्याना, बीबीनगर, डिबाई, अनूपशहर, जहांगीराबाद, शिकारपुर, खुर्जा आदि इलाकों में प्रशासनिक अधिकारियों ने छापेमारी की।

पोस्ट आफिस में आवेदन पत्रों की जांच की गई। एक युवक को पूछताछ के लिए पकड़ा भी गया है। युवक बल्क में फोटोकापी कर रहा था।-अरुण कुमार सादव ,एसडीएम

ये योजना बिल्कुल फर्जी है। केंद्र और राज्य सरकार ऐसी कोई योजना नहीं चला रही है। इसलिए आवेदन के चक्कर में पड़कर धन की बर्बादी न करें। जो लोग गलत प्रचार कर गरीबों को फंसा रहे हैं उनको बख्शा नहीं जाएगा। दोपहर एक बजे से शाम सात बजे तक छापेमारी की गई। - आंजनेय कुमार सिंह, डीएम, बुलंदशहर

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ फार्म जमा करने को लगी कतार
 बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के फार्म जमा करने को लेकर डाकघर में दूसरे दिन भी महिलाओं की कतार लगी रही।  कई महिलाओं ने बताया कि उन्हाेंने किताबों की दुकान से पांच-पांच रुपये में फार्म खरीदे हैं। उधर, डाकघर में रजिस्ट्री करने वाली महिलाओं की भीड़ के कारण अफरातफरी रही।


पोस्टमास्टर ने बताया कि 250 से 300 तक रजिस्ट्री रोजाना की जा रही हैं। एक लिफाफे पर तो पते के नाम पर केवल टू दा प्राइम मिनिस्टर ऑफ इंडिया लिखा हुआ था तो कई लिफाफों पर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय नई दिल्ली लिखा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed