फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Factory illegal weapons seized, two arrested

अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, दो धरे

Tue, 31 Jan 2017 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 31 Jan 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
Factory illegal weapons seized, two arrested
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के दौरान गड़बड़ी फैलाने के लिए आर्डर पर अवैध हथियार बना रहे दो युवकों को पुलिस ने दबोचा लिया। औद्योगिक क्षेत्र के हृदयपुर-राजारामपुर के जंगलों में बंद पड़ी एक फैक्ट्री में हथियार बनाने का काम चल रहा था। पकड़े गए युवकों के पास से भारी मात्रा में बने-अधबने अवैध हथियार और उपकरण बरामद हुए हैं। पुलिस आर्डर देने वाले का पता लगाने में जुटी है।

 कोतवाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर रविवार रात उन्होंने पुलिस टीम के साथ औद्योगिक क्षेत्र में ह्रदयपुर-राजारामपुर के जंगल में बंदी पड़ी पेस्टोकेम फैक्ट्री में छापा मारा। उन्होंने फैक्ट्री के कमरे से दो युवकों को अवैध हथियार बनाते हुए रंगे हाथ दबोच लिया।
विज्ञापन


कोतवाल ने बताया कि पकड़े गए युवकों ने अपना नाम आजाद उर्फ काले पुत्र हफीज निवासी मजीदनगर हापुड़ , तरीकत पुत्र नवाब अली निवासी गांव लाड़लाबास सिकंदराबाद निवासी बताया है। उनके पास से 12 तमंचे, एक बंदूक, एक रिवाल्वर, 20 अधबने तमंचे व भारी संख्या में तमंचे बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल ने बताया कि पूछताछ में युवकों ने बताया कि उन्हें किसी ने चुनाव में अवैध हथियार की सप्लाई करने का आर्डर दिया था। पुलिस आर्डर देने वाले  का पता लगाने में जुटी है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

पुआल में छिपाकर ले जाई जा रही 400 पेटी शराब पकड़ी
 गाड़ी में पुआल में छिपाकर ले जाई जा रही 400 पेटी अवैध शराब को पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर चालक फरजान पुत्र अफजल निवासी गांव नित्यानंदपुर कस्बा किठौर जनपद मेरठ को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में फरजान ने बताया कि वह हरियाणा से दिल्ली के रास्ते होते हुए अवैध शराब को लेकर मेरठ जा रहा था। वहीं ककोड़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। 


इंस्पेक्टर ने बताया कि ककोड़ के मोहल्ला वैशयान निवासी आशीष को 40 पव्वे, ककोड़ के ही मोहल्ला मालयान निवासी ललित कुमार को दस्तूरा मोड से 48 पव्वे हरियाणा मार्का अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed