{"_id":"57642f974f1c1b515911b768","slug":"entered-the-house-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े घर में घुसकर लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े घर में घुसकर लूटपाट
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Fri, 17 Jun 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
loot
- फोटो : ब्यूरो
नगर कोतवाली क्षेत्र की रामा एंकलेव कालोनी में चार बदमाशों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला और उसके परिजनों से मारपीट कर नगदी-जेवरात लूट लिए। शोर सुनकर इासपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों से खुद को घिरता देख आरोपी भाग गए। पीड़िता ने एक को नामजद कर चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
रामा एंकलेव निवासी पूजा गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे घर पर परिजनों के साथ बैठी थी। तभी चार लोग घर में घुस आए। आरोपियों ने गाली-गलौंच कर मारपीट करनी शुरू कर दी। पीड़ित परिवार ने आरोपियों का विरोध किया। हाथापाई के दौरान महिला और उसके पति को काफी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विरोध के बावजूद आरोपियों ने महिला के गले की सोने की चेन तोड़ ली। इसके बाद घर में रखे 1.35 लाख रुपये लूट कर ले गए। शोर सुनकर पहुंचे मोहल्ले के लोगों को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी भाग गए।
विज्ञापन
नगर कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला पूजा गुप्ता की तहरीर पर एक आरोपी भरत को नामजद कर चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
स्कूटी पर जा रही युवती का पर्स झपटा
नगर कोतवाली क्षेत्र में लुटेरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार दोपहर स्कूटी पर जा रही एक युवती का पर्स स्कूटी सवार दो बदमाशों ने झपट लिया। महिला ने शोर मचाया, लेकिन झपटमार पर्स लेकर भाग गए। पुलिस ने युवती की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
देवीपुरा द्वितीय निवासी सुमन सैनी पुत्री मूलचंद सैनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह शुक्रवार दोपहर कोषागार से स्कूटी पर अपने घर जा रही थीं। जब वह अतिथि रेस्टोरेंट के पास पहुंचीं तो पीछे से आए स्कूटी सवार दो बदमाशों ने उसका पर्स झपट लिया।
शोर मचाया तो स्कूटी सवार झपटमार पल भर में फुर्र हो गए। पीड़िता ने कालाआम चौकी प्रभारी को झपटमारी की सूचना दी। पुलिस ने कांबिंग की, लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं चला। पीड़िता के मुताबिक, बैग में एक आईफोन, 20,500 रुपये, एटीएम कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज थे। नगर कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है।