{"_id":"57accbba4f1c1b0445ee5d3c","slug":"enhanced-protection-on-the-highway-after-animalism","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर हैवानियत के बाद बढ़ी सुरक्षा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर हैवानियत के बाद बढ़ी सुरक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 12 Aug 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर हैवानियत के बाद जिले को जोड़ रहे सभी हाईवों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हाईवे पर 26 पिकेट, 14 मोबाइल टीमें और 40 पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई है। एनएच-91 पर पिकेट की संख्या नौ और बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
4 मोबाइल टीमें और 10 पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाई गई है। इसके अलावा मेरठ-बंदायू मार्ग पर चार पिकेट, तीन मोबाइल टीमे और 10 पुलिसकर्मी बढ़ाए गए हैं। बुलंदशहर-अनूपशहर मार्ग पर 2 पिकेट, 1 मोबाइल टीम और चार कर्मी बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन
बुलंदशहर-गढ़ मार्ग पर 2 पिकेट, एक मोबाइल और दो कर्मी बढ़ाए गए हैं। जेवर मार्ग पर 1 पिकेट, एक मोबाइल टीमें और दो कर्मी बढ़ाए गए हैं। इसके अलावा सिकंदराबाद-गुलावठी मार्ग पर एक पिकेट, 1 मोबाइल टीम बढ़ाई गई है। गुलावठी-स्याना मार्ग पर एक पिकेट, एक मोबाइल टीम और दो कर्मी बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन