फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   elctoral ribalry leads to firing

रंजिशन फायरिंग, महिलाओं का हंगामा

Fri, 13 Nov 2015 11:43 PM IST
अमर उजाला, स्याना
अमर उजाला, स्याना Updated Fri, 13 Nov 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
elctoral ribalry leads to firing
थल इनायतपुर गांव में शुक्रवार को प्रधानी चुनाव और आपसी रंजिश में दो पक्षों ने एक-दूसरे पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


दोनों पक्षों में से किसी ने भी मामले की तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान कर दिया है।

वहीं, पुलिस की कार्रवाई के विरोध में एक पक्ष की महिलाओं ने कोतवाली में हंगामा किया। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर 1.30 बजे थल इनायतपुर गांव में दो पक्षों में विवाद हो गया तथा इसी दौरान दो गोली चली।


एक पक्ष का आरोप है कि कार सवार लोगों ने उन पर गोली चलाई है जबकि दूसरे पक्ष का आरोप है कि उन पर जानलेवा हमला किया गया है।

पुलिस ने एक पक्ष के जितेंद्र व शेखर तथा दूसरे पक्ष के अजय को गिरफ्तार कर लिया। एक पक्ष की महिलाओं ने कोतवाली पहुंचकर अपना गुस्सा जताया।

वहीं, सीओ डॉ. धर्मेंद्र कुमार यादव का कहना है कि गत तीन सितंबर को गांव में सतवीर फौजी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वर्तमान में ग्राम प्रधान चुनाव को लेकर वादी व आरोपी पक्ष में तनातनी है। इसी के चलते ये घटना हुई है किसी भी पक्ष के तहरीर न देने पर पुलिस ने दोनों पक्ष को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है। गोली चलने की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed