फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   During the court hearing, and the crooks arrested absconding prize of 50 thousand

कोर्ट से पेशी के दौरान फरार हुआ 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Mon, 06 Mar 2017 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 06 Mar 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
During the court hearing, and the crooks arrested absconding prize of 50 thousand
जेल

विज्ञापन

गौतमबुद्ध नगर कोर्ट में पेशी पर आने के दौरान 17 जून 2016 को फरार हुए कुख्यात बदमाश अवनेश उर्फ अन्नी को यूपी एसटीएफ ने सोमवार दोपहर मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम था।  उसका भाई उमेश एसटीएफ पर फायरिंग करता हुआ बाइक से भाग निकलने में कामयाब रहा।

अन्नी, सुंदर भाटी गिरोह का शार्प शूटर है। मुठभेड़ में उसके पैर में चार गोलियां लगी हैं। दादरी में 7 जून 2014 को हुई भाजपा नेता विजय पंडित की हत्या में अन्नी मुख्य आरोपी है। अन्नी पर बुलंदशहर व गौतमबुद्धनगर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हत्या, लूट व रंगदारी केकुल 29 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


हत्या के एक मामले में उसे आजीवन कारावास की सजा भी हो चुकी है। एसटीएफ अब उसके भाई उमेश की तलाश कर रही है। अन्नी की गिरफ्तारी के संबंध में एसटीएफ ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। अन्नी मूल रूप से खनौदा औरंगाबाद बुलंदशहर का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस-व्यापारियों के लिए सिरदर्द बना था कुख्यात अन्नी गुर्जर
कुख्यात बलराज भाटी गैंग का शार्प शूटर अन्नी गुर्जर पिछले करीब नौ माह से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। अन्नी की फरारी के चलते औरंगाबाद कस्बे के व्यापारी दहशत के साये में जी रहे थे। वह फरारी के दौरान यहां के बीस से ज्यादा व्यापारियों से रंगदारी मांग चुका है, जबकि दो व्यापारियों की हत्या करा चुका है।

उसकी दहशत का आलम यह था कि व्यापारियों से धड़ाधड़ रंगदारी, जानलेवा हमले और हत्याएं कराने के बावजूद किसी ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की हिम्मत नहीं की। अब अन्नी के पकड़े जाने से क्षेत्र के व्यापारियों ने राहत की सांस ली है। औरंगाबाद क्षेत्र के खनौदा गांव निवासी कुख्यात अन्नी गुर्जर यूपी पुलिस से पचास हजार का इनामी है।

पिछले साल अप्रैल-मई में नोएडा में पेशी के वक्त वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। तभी से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।पुलिस-व्यापारियों के लिए सिरदर्द बना था कुख्यात अन्नी गुर्जर
कुख्यात बलराज भाटी गैंग का शार्प शूटर अन्नी गुर्जर पिछले करीब नौ माह से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था।

अन्नी की फरारी के चलते औरंगाबाद कस्बे के व्यापारी दहशत के साये में जी रहे थे। वह फरारी के दौरान यहां के बीस से ज्यादा व्यापारियों से रंगदारी मांग चुका है, जबकि दो व्यापारियों की हत्या करा चुका है। उसकी दहशत का आलम यह था कि व्यापारियों से धड़ाधड़ रंगदारी, जानलेवा हमले और हत्याएं कराने के बावजूद किसी ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की हिम्मत नहीं की।

अब अन्नी के पकड़े जाने से क्षेत्र के व्यापारियों ने राहत की सांस ली है। औरंगाबाद क्षेत्र के खनौदा गांव निवासी कुख्यात अन्नी गुर्जर यूपी पुलिस से पचास हजार का इनामी है। पिछले साल अप्रैल-मई में नोएडा में पेशी के वक्त वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। तभी से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

2007 में किया था सबसे पहला मर्डर
औरंगाबाद थाने की हिस्ट्रीशीट के मुताबिक, हाईस्कूल पास अन्नी गुर्जर शुरू से अपराधिक किस्म के लोगों के साथ रहा। इस कारण वह अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होता चला गया। 6 मई 2007 को खनौदा में उसने अपने साथियों संग मिलकर बेगराज का सबसे पहला मर्डर किया। इसके बाद से वह लगातार लूट-मर्डर करता गया।

दोस्त और रिश्तेदारों से बनाया गैंग
पुलिस के मुताबिक, अन्नी गुर्जर के गैंग में गांव के ही परतोष, राजेंद्र और भाईचंद काम करते हैं। इसके अलावा उसने अपने गैंग में अपने ही साले, भाई उमेश और चचेरे भाई अत्तू को भी शामिल कर रखा है। अत्तू ने पिछले दिनों कस्बे के व्यापारी अतर सिंह सैनी की हत्या में कोर्ट में सरेंडर किया था और साले को पुलिस पकड़ चुकी थी।

भाजपा नेता विजय पंडित को गोलियों से भूना था
दादरी में चेयरमैन पति एवं भाजपा नेता विजय पंडित की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। इसमें कुख्यात अन्नी गुर्जर को गिरफ्तार किया था। इसी मामले में अलीगढ़ से नोएडा कचहरी में पेशी पर आया अन्नी चकमा देकर भाग निकला था। जिसके बाद डीजीपी जावीद अहमद ने अन्नी पर पचास हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।


दिनभर एनकाउंटर की अफवाह
कुख्यात अन्नी गुर्जर के एनकाउंटर की अफवाह दिनभर कस्बे में फैलती रही। लोग पुलिस से इस बारे में जानकारी करते रहे। बाद में पता चला कि नोएडा में एसटीएफ की मुठभेड़ में अन्नी के पैर में गोली लगने के बाद पकड़ा गया है।

अन्नी का प्रोफाइल

नाम: अन्नी उर्फ अवनेश गुर्जर
उम्र: 34 वर्ष
पिता: तेजवीर उर्फ बिरमी
गांव: खनौदा, औरंगाबाद
हिस्ट्रीशीट नंबर: 112/ए

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed