{"_id":"573b4e294f1c1b275dac702a","slug":"disabled-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को करंट से बचाने में दिव्यांग की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को करंट से बचाने में दिव्यांग की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Tue, 17 May 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
करंट से दिव्यांग की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रीतमपुर गांव स्थित मिठाई की दुकान में करंट की चपेट में आई महिला को बचाने गए मूकबधिर युवक की जान चली गई। हादसे में महिला समेत दो लोग झुलस गए। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
प्रीतमपुर निवासी अशोक की गांव में ही मिठाई की दुकान है। मंगलवार को अशोक मावा बनाने के लिए भट्टी जला रहा था। इसी दौरान निकली चिंगारी से दुकान के आगे पड़े छप्पर में आग लग गई। छप्पर से लपटें निकलती देख अशोक और उसकी पत्नी लौंगश्री भागने लगीं।
विज्ञापन
इसी दौरान दुकान में लटक रहे तार के चलते लौंगश्री करंट की चपेट में आ गईं। लौंगश्री को तारों से चिपटा हुआ देख पड़ोसी युवक भूरा मौके पर पहुंच गया और उसने तारों को अलग करने की कोशिश की। महिला तो बच गई लेकिन भूरा करंट की चपेट आ गया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने देखा तो तारों को छुड़ाने का प्रयास किया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। बाद में विद्युत निगम के जेई को फोन कर विद्युत सप्लाई बंद कराई गई। तब तक भूरा बुरी तरह से झुलस चुका था। आनन-फानन में परिजन और गांव के लोग उसे अस्पताल ले जाने लगे लेकिन रास्ते में ही भूरा ने दम तोड़ दिया।
खंभा गिरने से मजदूर की मौत
विद्युतीकरण के दौरान बिजली का खंभा गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। हादसा सोमवार रात अलीगढ़-डिबाई हाईवे पर तहसील के पास हुआ। मृतक के परिवार वालों ने मामले में कार्रवाई से इंकार किया है। तहसील के पास रूंसी गांव में बिजली आपूर्ति के लिए ठेकेदार के मजदूर खंभे लगा रहे थे।
गड्ढे में बिजली का खंभा लगाने के दौरान अचानक खंभा गिर गया और थाना आगरा क्षेत्र के बरैना गांव का रहने वाला लाखन (30) पुत्र करन सिंह उसकी चपेट में आ गया। हादसे में मजदूर लाखन गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ में काम कर रहे मजदूर आनन फानन में उसे लेकर सीएचसी पहुंचे।
सीएचसी में तैनात डॉक्टर मनोज गिरि ने लाखन को मृत घोषित कर दिया। कोतवाली निरीक्षक हरीश भदौरिया ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के परिजनों को रात में ही सूचना दे दी गई थी। मृतक के भाई सूबेदार ने तहरीर दी है कि वह मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। विद्युत निगम के एक्सईएन देवेंद्र कुमार ने कहा कि हादसे के संबंध उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली है। विभागीय कर्मचारी से पता लगवाया जाएगा।