फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Delivery nurse had been the child's death, chaos

नर्स करा रही थी डिलीवरी बच्चे की मौत, हंगामा

Tue, 31 Jan 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
अमर उजाला/बुलंदशहर Updated Tue, 31 Jan 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
Delivery nurse had been the child's death, chaos
परिजनों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : ब्यूरो

महिला चिकित्सक की गैरमौजूदगी में स्टाफ नर्स के प्रसूता की डिलीवरी कराने के दौरान बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने महिला चिकित्सक के बिना स्टॉफ नर्स के डिलीवरी कराने पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के नया गांव निवासी अजीत पुत्र वीर सिंह ने बताया कि मंगलवार की सुबह उसने अपनी भाभी संतरेश पत्नी प्रेम सिंह को डिलीवरी के लिए सीएचसी सिकंदराबाद में भर्ती कराया था। बताया कि अस्पताल में उस समय महिला चिकित्सक उपस्थित नहीं थी। यह जानकारी उसे नहीं दी गई।
विज्ञापन


अस्पताल में मौजूद स्टॉफ नर्स ही डिलीवरी करा रही थी। आरोप है कि स्टॉफ नर्स की लापरवाही के चलते डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत हो गई। स्टाफ नर्स के डिलीवरी कराने के दौरान नवजात की मौत होने की जानकारी होने पर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हंगामा बढ़ता देख स्टॉफ नर्स मौके से फरार हो गई। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया। अजीत ने बताया कि पांच साल पहले भी संतरेश के बच्चे की सीएचसी में डिलीवरी के दौरान मौत हो गई थी।


अस्पताल की मात्र एक महिला चिकित्सक पिछले दो माह से छुट्टी पर है। स्टॉफ नर्स डिलीवरी कराने के लिए अधिकृत है। संतरेश का बच्चा पहले से ही दबाव में था और उसके दिल की धड़कन भी कम थी जिस कारण उसकी मौत हुई है।- डॉ. देवी चरण सिंह, सीएमएस

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed