फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Dead body blew in Biture.

हत्या कर शव को बिटौरे में फूंका

Tue, 09 Feb 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला, चोला
अमर उजाला, चोला Updated Tue, 09 Feb 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Dead body blew in Biture.
कोतवाली देहात के गांव जाहिदपुर में हत्या कर शव को बिटौरे में रखकर जला दिया गया। मंगलवार सुबह वारदात का पता चलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन


आनन-फानन मौैके पर पुलिस ने शव के अवशेषों को परीक्षण के लिए भेज दिया है। पुलिस को मौके से टूटी हुई चूड़ियां मिली हैं। इससे आशंका जताई जा रही कि लाश महिला की थी।

हालांकि दो बिटौरों के जलने से ग्रामीणों ने दो शवों को जलाने की आशंका जताई है, लेकिन पुलिस इससे इनकार कर रही है। पुलिस इलाके में हुई गुमशुदगी के रिकॉर्डों को भी खंगाल रही है।
विज्ञापन


रामनिवास गिरी पुत्र चुन्नी गिरी ने पुलिस को बताया कि बंबे के किनारे उसके दो बिटौरे थे। सोमवार रात अज्ञात लोगों ने एक लाश बिटौरों में रखकर आग लगा दी। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने यह जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। काफी तलाशने के बाद उसमें शव के अवशेष (हड्डियां) मिलीं। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर गहनता से घटना स्थल का निरीक्षण कराया।

पुलिस ने अवशेषों को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया है। पुलिस को मौके से टूटी हुई कांच की चूड़ियां मिली हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि लाश किसी महिला की थी।

ग्रामीणों ने दो शव जलाए जाने की आशंका जताई है जिसमें एक महिला और एक पुरुष है। हालांकि पुलिस ने शुरुआती जांच में एक शव की पुष्टि की है। साथ ही इलाके में लापता लोगों की सूची बनाकर तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, हत्या कहीं और की है और लाश को यहां लाकर फूंका गया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं पड़ोसी गांव नगला तोता का एक परिवार पुलिस के पास पहुंचा। उसने बताया कि उसके घर से एक महिला सोमवार रात से लापता है। पुलिस ने इस लाइन पर भी काम कर रही है।


एक स्त्री या पुरुष की लाश को दो बिटौरों में रखकर जला दिया गया। अवशेषों को जांच के लिए परीक्षण के भेज दिया है। अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है। साथ ही इलाके में लापता हुए लोगों की सूची भी खंगाली जा रही है।
 -राजेश कुमार, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed