फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   daughter in low beaten for refusing abortion.

गर्भपात कराने से मना करने पर पुत्रवधू को पीटा

Wed, 13 Jan 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 13 Jan 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
daughter in low beaten for refusing abortion.
ससुरालियों के कहने पर जब बहू गर्भ गिरवाने को तैयार नहीं हुई तो आरोपियों ने लात-घूंसों से उसकी पिटाई कर अधमरा कर दिया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बेटी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

नगर कोतवाली क्षेत्र के नयागांव ख्वाजपुर निवासी पिंकी पुत्री जबर सिंह ने पुलिस को बताया कि 25 नवंबर 2011 को जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के बुद्ध पैंठ निवासी मुकेश पुत्र मुखत्यार सिंह के साथ उसकी शादी हुई।


शादी में मिले दान-दहेज से ससुरालीजन खुश नहीं थे। इसके चलते वह आए दिन मारपीट करते थे। शादी के कुछ साल बाद वह गर्भवती हो गई। जब यह बात ससुरालियों को पता लगी तो उन्होंने गर्भपात कराने के लिए दबाव बनाया।
विज्ञापन


नहीं मानने पर 7 मई 2015 को पति मुकेश, सास हरप्यारी और ससुर मुखत्यार ने उसे लात-घूंसो से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। तभी से वह अपने मायके में रह रही है।

कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि पति मुकेश, सास हरप्यारी और ससुर मुखत्यार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed