{"_id":"3852a63283a1c8290270f599d0670582","slug":"daughter-in-low-beaten-for-refusing-abortion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भपात कराने से मना करने पर पुत्रवधू को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गर्भपात कराने से मना करने पर पुत्रवधू को पीटा
अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 13 Jan 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ससुरालियों के कहने पर जब बहू गर्भ गिरवाने को तैयार नहीं हुई तो आरोपियों ने लात-घूंसों से उसकी पिटाई कर अधमरा कर दिया।
सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बेटी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के नयागांव ख्वाजपुर निवासी पिंकी पुत्री जबर सिंह ने पुलिस को बताया कि 25 नवंबर 2011 को जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के बुद्ध पैंठ निवासी मुकेश पुत्र मुखत्यार सिंह के साथ उसकी शादी हुई।
शादी में मिले दान-दहेज से ससुरालीजन खुश नहीं थे। इसके चलते वह आए दिन मारपीट करते थे। शादी के कुछ साल बाद वह गर्भवती हो गई। जब यह बात ससुरालियों को पता लगी तो उन्होंने गर्भपात कराने के लिए दबाव बनाया।
नहीं मानने पर 7 मई 2015 को पति मुकेश, सास हरप्यारी और ससुर मुखत्यार ने उसे लात-घूंसो से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। तभी से वह अपने मायके में रह रही है।
कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि पति मुकेश, सास हरप्यारी और ससुर मुखत्यार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।