फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   cremation on school's land creates panic

स्कूल की भूमि पर जलाई चिता, तनाव

Sun, 14 Feb 2016 11:57 PM IST
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 14 Feb 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
cremation on school's land creates panic
गांव में आठ साल पहले श्मशान की भूमि पर बनाए गए स्कूल पर पर ग्रामीणों के चिता जलाने से गांव में तनाव फैल गया। ग्रामीणों का कहना है कि अब इस स्कूल में बच्चों को नहीं भेजेंगे।
विज्ञापन


शिकायत के बाद भी पुलिस तथा शिक्षा विभाग बात को अनसुना करने में लगा है।


गांव की वृद्धा प्रकाशो देवी का निधन होने पर रविवार सुबह उनके अंतिम संस्कार के लिए परिजनों ने स्कूल की भूमि पर अंतिम संस्कार करने की इच्छा जताई।

इसपर ग्रामीणों ने स्कूल होने की दुहाई देकर ऐसा नहीं करने के लिए समझाया लेकिन परिजन नहीं माने। ग्रामीणों ने शिकायत की तो अधिकारियों ने सोमवार को कार्रवाई की बात कहीं।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान देवन सिंह ने बताया कि यह स्कूल गांव के शमशान भूमि पर बना है। फिर किसी को वहां अंतिम संस्कार करने से कैसे रोका जा सकता है। पूर्व प्रधान किशोर सिंह ने बताया कि गांव के तीन बीघा श्मशान भूमि पर स्कूल बनाने का निर्णय पंचायत की बैठक  में लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शमशान के लिए हडवार की भूमि का चयन किया गया था। अब तक अंतिम संस्कार वहंी किए जाते रहे हैं। वर्ष 2008 में इस भूिम पर स्कूल बना दिया गया।

स्कूल के प्रधानाध्यापक गुलशन कुमार ने बताया कि पांच वर्षों से यहां कार्यरत हूं। इस दौरान स्कूल की भूमि पर कोई अंतिम संस्कार नहीं हुआ है।

श्मशान भूमि पर स्कूल बना होने तथा 2009 में स्कूल में अध्यापक बीर सिंह की मृत्यु हो जाने से अभिभावक बच्चों को यहां भेजना पसंद नहीं करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed