{"_id":"575f00254f1c1b1b1e11b9ac","slug":"congress-leader-beats-student-in-fight","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस जिला अध्यक्ष के बेटे ने छात्र को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कांग्रेस जिला अध्यक्ष के बेटे ने छात्र को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Tue, 14 Jun 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवास विकास में ट्यूशन पढ़कर लौट रहे 10वीं के छात्र को कांग्रेस जिलाध्यक्ष के बेटे ने साथियों संग मिलकर पिटाई कर दी। आरोपियों ने छात्र को ईंट मारकर घायल कर दिया। पीड़ित ने छह छात्रों को नामजद कराकर छह अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
आवास विकास निवासी माधव गौड़ पुत्र सुधीर शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह 10वीं कक्षा का छात्र है। 10 जून को शाम वह कालाआम के पास खड़ा था। तभी कुछ लड़के आए और दोस्त को पीटने की धमकी देने लगे। आरोपियों को जब उसका दोस्त नहीं मिला तो उसके साथ मारपीट कर चले गए।
दूसरे दिन शनिवार शाम 6 बजे आवास विकास प्रथम से माधव ट्यूशन से लौट रहा था। तभी 10-12 लड़कों ने उसकी स्कूटी के आगे बाइक लगाकर रोक दिया। आरोपियों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी के पुत्र जतिन गांधी भी शामिल था।
विज्ञापन
आरोप कि आरोपियों ने बैल्ट से उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान आरोपियों ने ईंट मारकर माधव का सिर फोड़ दिया। नगर कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि छात्र माधव गौड़ ने तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।