फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Chola Kkod in the embattled border police

सीमा को लेकर ककोड़ चोला पुलिस में ठनी

Tue, 23 Aug 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 23 Aug 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Chola Kkod in the embattled border police
यूपी पुलिस - फोटो : pti

लूट व अन्य वारदाताओं से बौखलाई ककोड़ पुलिस ने चोला चौकी पुलिस के साथ नया सीमा विवाद खड़ा कर दिया है। अधिकारी जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रहे है।

विज्ञापन

बता दें कि चोला फाटक थाना ककोड़ और चोला चौकी का बार्डर है। फाटक का एक भाग थाना ककोड़ व दूसरा भाग चोला चौकी क्षेत्र में आता है।

थाना ककोड़ सीमा के पास ग्राम धनौरा का क्षेत्र काफी संवेदनशील माना जाता है। जहां लूट की अक्सर घटनाएं होती रहती है। लूट व अन्य घटनाओं से बौखलाई ककोड़ पुलिस ने रातों-रात सीमा बदल दी। ककोड़ पुलिस ने सीमा का बोर्ड उखाड़कर ग्राम धनौरा में लगा दिया। और दोनों फाटकों को चोला चौकी की सीमा में बता रही है।
विज्ञापन


वहीं चोला चौकी प्रभारी सीमा निर्धारण को गलत बता रहे है। जिसको लेकर थाना ककोड़, चोला चौकी में नया विवाद खड़ा हो गया है।

पूर्व में जो सीमा निर्धारित थी वही रहेगी। ककोड़ पुलिस गलत तरीके से सीमा विवाद खड़ा कर रही है। देवेंद्र सिंह यादव चोला चौकी प्रभारी
जहां पर सीमा का बोर्ड लगा है। ककोड़ थाने की सीमा वही तक है। पूर्व में गलत बोर्ड लगा था। एसओ महेंद्र सिंह

-मामला उनके संज्ञान में आया  है। मामले की जांच कर कार्रवाई  की जाएगी।  एसपी सिटी मान सिंह चौहान
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed