{"_id":"5753251e4f1c1b802f10a580","slug":"cheated-in-the-name-of-a-quarter-million-towers","type":"story","status":"publish","title_hn":"टावर लगाने के नाम पर ठगे सवा लाख ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टावर लगाने के नाम पर ठगे सवा लाख
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 05 Jun 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
cheated
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल टावर लगवाने के नाम पर 1.25 लाख रुपये ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सैदपुर गांव स्थित नीमापाटी निवासी राजेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि दो मई को दो लोग उसके घर आए और मोबाइल टावर लगवाने की बात की।
विज्ञापन
उन लोगों ने टावर लगने पर 30 हजार रुपया मासिक किराया और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की बात कही। बात पक्की होने पर आरोपियों ने खाते में सवा लाख रुपया जमा कराने को कहा तथा पासबुक की फोटोकापी, आधारकार्ड तथा एक ब्लैंक चेक पीड़ित से ले लिया।
विज्ञापन
आरोप है कि 25 मई को खाते से एक लाख 25 हजार रुपये निकाल लिए गए। थाना पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।