फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   chawki incharge caught with Woman

चौकी प्रभारी को महिला संग पकड़ा, हंगामा

Thu, 31 Mar 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरंगाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, औरंगाबाद Updated Thu, 31 Mar 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
chawki incharge caught with Woman
लखावटी चौकी प्रभारी के आवास के बाहर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

लखावटी पुलिस चौकी प्रभारी के कमरे से बृहस्पतिवार तड़के एक विधवा महिला को निकलता देख ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। गुस्साए ग्रामीणों ने चौकी प्रभारी पर अवैध संबधों का आरोप लगाते हुए हाथापाई कर दी। ग्रामीणों ने प्रभारी को हटाए जाने की मांग को लेकर हंगामा किया।

विज्ञापन


अमर्यादित आचरण के आरोप में एसएसपी ने चौकी प्रभारी को हटाते हुए पूरे प्रकरण में जांच बैठा दी है। लखावटी पुलिस चौकी पर गत एक वर्ष से एसआई अखिलेश पाठक तैनात हैं। वह किराए के मकान में रहते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बृहस्पतिवार करीब चार बजे सुबह गांव की महिलाएं शौच करने के लिए जा रही थीं।
विज्ञापन


इस दौरान महिलाओं ने गांव की ही एक विधवा महिला को चौकी प्रभारी अखिलेश पाठक के कमरे से निकलता हुआ देख शोर मचा दिया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और महिला को पकड़ लिया।  वे उसे चौकी प्रभारी के कमरे में ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि वहां कुछ ग्रामीणों ने चौकी प्रभारी के साथ हाथापाई की।  सूचना पर पहुंची थाना पुलिस किसी तरह चौकी प्रभारी और महिला को जीप में बैठाकर थाने ले आई। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने चौकी प्रभारी और महिला को थाने से ही छोड़ दिया। उधर, लखावटी चौकी प्रभारी अखिलेश पाठक से संपर्क नहीं हो सका।

कोतवाल बदलते रहे बयान
लखावटी चौकी प्रभारी को मामले से बचाने के लिए कोतवाल पूरे दिन मामले में लीपापोती करते नजर आए। कोतवाल आरपी सिंह कभी महिला को चौकी प्रभारी की खाना बनाने वाली नौकरानी बताते रहे तो कभी 3-4 दिन पूर्व एसआई द्वारा लखावटी गांव के दो युवकों को उठाने की एवज में उल्टा ग्रामीणों पर महिला को जबरन चौकी प्रभारी के कमरे पर लाने का आरोप लगाते रहे। इससे काफी देर तक ग्रामीणों में असमंजस की स्थिति रही। इस बीच लोगों का गुस्सा रह-रह कर भड़कता रहा।

आखिर कहां गायब हो गई महिला
थाना पुलिस द्वारा हिरासत में ली गई विधवा महिला को थाने से छोड़ने के बाद उसका कुछ अतापता नहीं चल सका है। विधवा की बहन का रोते-रोते बुरा हाल है। ऐसे में सवाल है कि आखिर विधवा महिला कहा गायब हो गई?


महिला संग मिलने के आरोप लगने के बाद लखावटी चौकी प्रभारी अखिलेश पाठक को लाइन हाजिर कर दिया है। उनके खिलाफ जांच होगी।  रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - पीयूष श्रीवास्तव, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed