फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Charge-sheet, will be produced in court on 15

चार्जशीट तैयार, 15 तक होगी कोर्ट में पेश

Thu, 29 Sep 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Thu, 29 Sep 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Charge-sheet, will be produced in court on 15
कोर्ट - फोटो : ब्यूरो

नरौरा मामले में कासना कोतवाली पुलिस ने चार्जशीट तैयार कर सीओ को भेज दी है। आगामी 15 अक्टूबर तक चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी जाएगी। वहीं इस मामले में हत्या के आरोपियों पर एससी-एसटी की धाराओं में भी मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद से गायब चालक ओमपाल को मृत मान लिया  गया है।

विज्ञापन


मालूम हो कि गांव नवादा निवासी राजे सिंह का परिवार बीते 24 अगस्त को जनपद बदायूं स्थित बड़े सरकार की दरगाह पर गया था। इस दौरान राजे की बेटी प्रीति ने अपने प्रेमी मुगीश के साथ मिलकर पूर्व योजना के तहत ईको कार को नरौरा की गंग नहर  में धक्का दे दिया था, जिसमें राजे सिंह, उनकी पत्नी धर्मवती, सलहज प्रीति, मौलवी सलीमुद्दीन उर्फ सलीम की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


कार चालक ओमप्रकाश का शव अभी तक बरामद नहीं हुआ है। शव बरामदगी को लेकर काफी प्रयास किया गया।  कासना कोतवाली पुलिस ने इस मामले में चार्जशीट तैयार कर सीओ कार्यालय भेज दी है। ओमपाल के परिजनों की मांग  पर पुलिस ने हत्यारोपी प्रीति और उसके प्रेमी पर एससी/एसटी का मामला भी दर्ज कर लिया है। आरोपी प्रेमी-प्रेमिका जेल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार्जशीट तैयार कर ली गई है। चालक ओमपाल को मृत मानकर हत्या के आरोपियों पर एससी-एसटी का मामला दर्ज कर लिया गया है। चार्जशीट 15 अक्टूबर तक कोर्ट में दाखिल की जाएगी। - सुधीर कुमार त्यागी, कासना कोतवाली प्रभारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed