{"_id":"571281af4f1c1b966d4a6ba6","slug":"cash-jewelery-looted-by-lift","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट देकर नगदी-जेवर लूटे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लिफ्ट देकर नगदी-जेवर लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 16 Apr 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
loot
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति के रोज शराब पीने पर नाराज होकर बच्चों के साथ मायके जा रही महिला को जीप सवारों ने लिफ्ट देकर जेवर और नगदी लूट लिया। फिर बच्चों सहित महिला को सड़क किनारे उतारकर भाग गए। घटना दानपुर की है।
विज्ञापन
छतारी क्षेत्र के बैरमनगर निवासी महिला नीरजा (30) ने बताया कि उनका पति संजू शराब का आदी है। वह आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। इस कारण वह राखी (11), पूजा (7) तथा चांदनी (6) के साथ अपने मायके कोतवाली क्षेत्र के लच्छमपुर गांव जा रही थी।
विज्ञापन
इसी दौरान पंडावल से वह डिबाई जाने के लिए एक जीप पर सवार हो गई। गाड़ी में पहले से महिला सहित दो लोग सवार थे। कुछ दूरी तय करने के बाद पीछे की सीट पर बैठे एक व्यक्ति ने महिला से किराया मांगा। किराया देने के लिए महिला ने पर्स निकाला तो आरोपी ने उसके हाथ से पर्स झपट लिया।
विज्ञापन
फिर पर्स में रखे छह हजार रुपये, पाजेब, अंगूठी आदि निकाल लिया। इसके बाद उसे बच्चों सहित दानपुर में सड़क किनारे उतार कर आरोपी भाग गए। लोगों ने घटना के संबंध में दौलतपुर पुलिस को सूचना दी। जब तक मौके पर पुलिस पहुंचती महिला बस में बैठ कर जा चुकी थी।