फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Cash at the end of number Shock heart attack, death

नंबर आने पर कैश खत्म सदमे से हार्ट अटैक, मौत

Sun, 18 Dec 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 18 Dec 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
Cash at the end of number Shock heart attack, death
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

इलाज के लिए कई दिन तक पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) पर लाइन में लगा लेकिन कैश नहीं मिला। शनिवार को घंटों लाइन में लगने पर जब नंबर आया तो कैश खत्म हो गया। बेहद मायूसी में घर लौटे मेहनत-मजदूरी करने वाले 40 साल के शरीफ कुरैशी की शाम हो तबियत बिगड़ गई। पैसे न होने के चलते उसे इलाज नहीं मिल सका। बुलंदशहर लाते वक्त उसकी मौत हो गई।

अब प्रशासन जांच और बैंक प्रबंधन उसके बैंक ही नहीं पहुंचने की बात कह रहा है।  गलियों में फेरी लगाकर दरी बेचने वाले गांव मलकपुर निवासी शरीफ कुरैशी (40) पुत्र इस्माइल दिल के मरीज हैं। बुलंदशहर के हृदयरोग विशेषज्ञ से उनका इलाज चल रहा है। वे कई दिन से दिल्ली जाकर इलाज कराना चाह रहे थे। इसके लिए नई करेंसी हासिल करने के लिए वे कई दिनों से बैंक के चक्कर लगा रहे थे।
विज्ञापन


शनिवार को पीएनबी में पुलिसकर्मियों को बीमारी का हवाला देकर एंट्री की गुहार लगाई लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी। बाद में लंबी लाइन में इंतजार कर जब वे बैंक में पहुंचे तो कैश खत्म हो गया। इससे वे बेहद मायूस और हताश हो गए। घर जाने पर उनकी हालत बिगड़ गई। पैसा न हो पाने के कारण उन्हें इलाज नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाज के लिए बुलंदशहर लाते वक्त उन्होंने दम तोड़ दिया। उसके छह बच्चे हैं। परिजनों ने प्रशासन से बच्चों की गुजर-बसर के लिए आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।  जिला पंचायत सदस्य रजनी गौतम के पति व बसपा जिला प्रभारी विजय गौतम ने मृतक के परिवार को  सांत्वना दी है।

किसान और व्यापारी भी परेशान
कैश की किल्लत से किसान भी परेशान हैं। अनाज मंडी में धान की उपज लेकर आने वाले किसानों को व्यापारी नगद भुगतान नहीं दे पा रहे हैं, जिसके कारण वो फसल के परिवहन पर होने वाला खर्चा भी नहीं निकाल पा रहे हैं।  वहीं दूसरी तरफ बीज और खाद के रुपये न होने के कारण उनके सामने रबी की फसल का संकट खड़ा हो गया है।

इस संबंध मे व्यापारियों रविंद्र बौली, जयेश अग्रवाल, नवीन बंसल, पप्पू चौधरी, अनूप गोयल आदि का कहना है कि वह भी कैश न होने के कारण परेशान है । मामला संज्ञान में है। तहसीलदार को सही तथ्यों की जानकारी करने के लिए गांव भेजा गया है। मृतक  के परिवार के साथ सहानुभूति है।  नियमानुसार पीड़ित परिवार को मदद की जाएगी। -भैरपाल सिंह, एसडीएम


शरीफ बैंक से  पेंमेंट  लेने नहीं आया। लाइन में लगे जिन लोगों ने अपनी बीमारी की बात बताई थी, उन्हें प्राथमिकता से भुगतान किया गया हे। -आनंद भूषण, प्रबंधक, पीएनबी 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed