{"_id":"5856d4db4f1c1b203dc05ce6","slug":"car-riders-were-abducted-teenager","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को कार सवारों ने किया अगवा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी को कार सवारों ने किया अगवा
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 18 Dec 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
रोहतक में मामा ने बच्ची के साथ दुराचार किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को कार सवार तीन लोगों ने अगवा कर लिया। किशोरी के पिता ने थाने में गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट कोर्ट के आदेश पर दर्ज की गई है।
किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया है कि 9 दिसंबर को उसकी नाबालिग बेटी खेत जाने के लिए घर से निकली थी।
रास्ते में गांव निवासी तीन युवकों ने कार में उसे जबरन डालकर ले गए।इसके चलते आशंका है कि आरोपी उसकी बेटी से रेप कर हत्या कर दें। किशोरी के पिता ने बताया कि घटना के बाद वह गुलावठी थाने पहुंचा लेकिन पुलिस ने उसे टरका दिया।
विज्ञापन
अगवा करने के मामले में युवक गिरफ्तार
गांव निवासी किसान की 17 वर्षीय बेटी औरंगाबाद के एक इंटर कालेज में कक्षा 11 में पढ़ती है। 7 दिसंबर को वह रोज की तरह स्कूल गई थी। इसी दौरान घात लगाए पड़ोस गांव के युवक ने उसे अगवा कर लिया था। पीड़ित छात्रा के पिता ने थाना औरंगाबाद में आरोपी युवक को नामजद कराया था।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी युवक अनूपशहर थाना क्षेत्र के अनीवास निवासी मघानंद को मंडी चौकी क्षेत्र के जमुनाठेर से गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर औरंगाबाद अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपी युवक को संरक्षण देने के मामले में उक्त युवक को गिरफ्तार किया गया है।