{"_id":"58bc5f924f1c1b6001e7ee00","slug":"car-riders-strove-cash-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट कर कार सवारों ने नकदी लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट कर कार सवारों ने नकदी लूटी
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 06 Mar 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
rupee
विज्ञापन
नेहरू पुर चुंगी के पास कार सवारों ने अन्य कार को ओवरटेक कर रो लिया और तोड़फोड़ कर चालक के साथ मारपीट की। आरोपी दस हजार रुपये लूट कर भाग गए। पीड़ित ने तहरीर दी है। सराय नसरुल्ला निवासी कै लाश पुत्र समर सिंह टैक्सी चलाता है। रविवार सुबह वह सीएनजी भरवाने के लिए हाईवे स्थित पेट्रोलपंप पर गए थे। पंप पर गाड़ी खड़ी करने को लेकर अन्य कार सवारों से उनका विवाद हो गया।
इसके बाद कैलाश अपनी कार लेकर जाने लगे। तभी नेहरू पुर चुंगी के पास दूसरे कार सवारों ने ओवर टेक कर रोक लिया और कैलाश के कार के आगे का शीशा तोड़ दिया। विरोध करने पर कार सवारों ने मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने कैलाश की जेब में रखे 10 हजार रुपये लूट कर भाग गए। पीड़ित ने 100 नंबर पर फोन कर वारदात की सूचना दी। पुलिस ने आरोपियों की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
लूट की फर्जी सूचना देने वाला दबोचा
स्याना के किरन सिनेमा रोड पर लूट की फर्जी सूचना मिलने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस को बच्चों द्वारा कार के शीशे तोड़ने पर हुए विवाद का मामला मिला। पुलिस ने मौके से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को पुलिस को 100 नंबर पर किरन सिनेमा रोड पर 3,40,000 रुपये की लूट होने की सूचना मिली।
विज्ञापन
इससे पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस के पहुंचने पर मामला झगडे़ का निकला। जिस पर पुलिस ने स्याना के मोहल्ला पट्टी हरनाम सिंह निवासी नयाब खां को गिरफ्तार कर लिया।
कोर्ट के आदेश पर हमला और लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज
नगर कोतवाली क्षेत्र के न्यू राजनगर में आठ माह पहले घर में घुसकर हुए जानलेवा हमले और लूटपाट के मामले मे पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उस समय पुलिस ने पीड़ित पिता-पुत्र को ही शांति भंग में चालान कर दिया था।
न्यू राजनगर निवासी भगत सिंह सोलंकी पुत्र पूरन सिंह सोलंकी ने कोर्ट को बताया कि मोहल्ले के प्रभात कुमार पुत्र देवेंद्र सिंह ने निजी जरूरत के लिए ढाई लाख रुपये उधार लिए थे। भगत सिंह का कहना है कि 17 जून 2016 की सुबह नौ बजे बुद्धि सिंह राणा, देवेंद्र सिंह, विशाल, प्रभात कुमार निवासी न्यू राज नगर, राघवेंद्र पुत्र महेंद्र सिंह, भास्कर निवासी रामा एंक्लेव घर में घुस आए और मारपीट की।
बुद्धि सिंह व राघवेंद्र के कहने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी।
नोटों का हार ले भागे बाइकर्स
कस्बे के मुख्य बाजार में रविवार शाम बाइक सवार दो युवक एक गिफ्ट सेंटर पर बाहर की ओर लटके दस रूपये के नोटों के हार को लेकर भाग गए। सरेराह भरे बाजार से इस प्रकार नोटों के हार को झपट कर ले जाने की वारदात से दुकानदारों में दहशत है। पीड़ित ने वारदात की जानकारी पुलिस को नहीं दी है।