{"_id":"58b6f6494f1c1b5d1c8311d4","slug":"burial-stoped","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्र की खुदाई रुकवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कब्र की खुदाई रुकवाई
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Wed, 01 Mar 2017 09:56 PM IST
विज्ञापन
खुदाई का रुकवाने पहुंचे तहसीलदार से नोकझोंक करते स्थानीय लोग।
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास कॉलोनी में बुधवार सुबह 9 बजे जल निगम की जमीन पर कब्र की खुदाई को पालिकाकर्मियों ने रुकवा दिया। विवाद की सूचना पर पहुंचे प्रशासनिक अफसरों ने पैमाइश कराई और चार घंटे की गहमागहमी के बाद कुछ दूर पर कब्र बनाने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन
मोहल्ला बुद्धे खां निवासी महिला सायदा बेगम (50) पत्नी अख्तर अली की मंगलवार की रात मौत हो गई थी। उनके दफीने के लिए विकास कॉलोनी में एक भूमि पर कब्र तैयार की जा रही थी। इसी बीच सूचना पर नगरपालिका कर्मियों ने पहुंचकर कब्र खोदने का काम यह कहकर रूकवा दिया कि यह जमीन जल निगम की है।
विज्ञापन
विवाद की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भूपेंद्र कुमार सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे। उनकी सूचना पर तहसीलदार जीत सिंह सैनी ने कानूनगो और लेखपाल के साथ मौके पर पैमाइश कराई। वहीं मृतका के पुत्र मौ.सुल्लान का कहना था कि उनके पूर्वजों की भी यहां पर कब्रें बनीं हैं तथा उनके पास इस जमीन के कागजात भी हैं।
विज्ञापन
इस दौरान लोगों से अधिकारियों की नोकझोंक भी हुई। करीब चार घंटे तक तर्क-वितर्क के बाद तहसीलदार ने थोड़ी दूर जगह चिह्नित कर वहां कब्र खोदने की अनुमति दी ।