फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bricks from the head, killing Kunckr divyanga

ईटों से सिर कूंचकर दिव्यांग की हत्या

Fri, 23 Dec 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Fri, 23 Dec 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Bricks from the head, killing Kunckr divyanga
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम से लापता मूकबधिर मजदूर का शव शुक्रवार की सुबह सासियागढी में खाली प्लाट में पड़ा मिला। मजदूर का सिर ईटों से कुचला हुआ था। उसके पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या में एफआईआर दर्ज की है।

नगर के शेखवाड़ा मोहल्ला निवासी शमशाद ने बताया कि उनका बेटा आजाद (34) जन्म से ही मूकबधिर था। आजाद मजदूरी पर गधे से मिट्टी डालने का काम करता था। बृहस्पतिवार को देर शाम तक जब आजाद घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश की गई। शुक्रवार की सुबह उन्हें सूचना मिली की किसी युवक का सासियागढी में खाली प्लाट में शव पड़ा हुआ है।
विज्ञापन


सूचना पर परिवार के लोगों के साथ वह मौके पर पहुंचे शव उनके बेटे आजाद का था। आजाद का ईटों से सिर कुचलकर उसकी हत्या की गई थी। शव के आस-पास रक्त रंजित ईटें भी पड़ी हुई थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शमशाद ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ तहरीर दी है। मृतक दो बेटे एक बेटी है। बड़े बेटे की उम्र करीब 10     वर्ष है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


आजाद के परिजनों ने बताया कि मृतक नशे का आदि था। उन्होंने नशेबाजी के दौरान साथियों द्वारा हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की है। परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर सपा जिलाउपाध्यक्ष रफीकुद्दीन ने मृतक के परिजनों के साथ एसडीएम से भेंट की।

एसडीएम ने मृतक के परिजनों को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दियाकोतवाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed